संवाददाता- सुनील खोड़े
—————————-–
पेटलावद – स्थानीय बीआरसी कार्यालय पर विद्यार्थियों के लिए विकासखंड स्तरीय मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया, उक्त शिविर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी झाबुआ के निर्देशों अनुसार आयोजित किया गया था….जिसमें चिकित्सक डॉक्टर अवासीया, नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर अंकित अलावा, डॉक्टर केएल पाटीदार नाक,कान, गला रोग विशेषज्ञ आदि द्वारा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया…इस दौरान बीआरसी रेखा गिरी एवं समस्त स्टॉप मौजूद रहा। जिनकी मौजूदगी में शिविर का आयोजन हुआ, शिविर में कुल 163 पंजीयन हुए। जिसमें 6 विद्यार्थियों को टीएलएम सामग्री और 54 बच्चों को उपकरण दिए गए।