

संवाददाता- सुनील खोड़े
———————————
झाबुआ। विधानसभा चुनावो को लेकर मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल लगातार गरमाया हुआ है… ऐसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस से वर्तमान झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक विवादित बयान दिया है, जिससे भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांतिलाल भूरिया का विरोध किया जा रहा है। झाबुआ जिले सहित अन्य स्थानों पर कांतिलाल भूरिया के पुतले दहन किए जा रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस द्वारा कांग्रेस की कैंपेन कमेटी का आज ऐलान किया गया है…. जिसमें कांतिलाल भूरिया को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कमेटी का चेयरमैन बनाया है। उक्त कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह सहित 34 नेताओं को शामिल किया। विधानसभा चुनाव से पहले कैंपेन कमेटी का गठन हुआ है, जिसको लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा आज एक प्रेस नोट जारी किया गया है।