Homeझाबुआपेटलावदउधर झाबुआ पुलिस ने किया प्रेस नोट जारी....इधर कुछ ही घंटों में...

उधर झाबुआ पुलिस ने किया प्रेस नोट जारी….इधर कुछ ही घंटों में आरोपी हो गया पुलिस गिरफ्त से फरार — पुलिस की हथकड़ियों को तोड़कर फरार हुआ..आर्म्स एक्ट का आरोपी मेडिकल पर पेटलावद सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे पुलिस जवान….

 

वॉइस ऑफ झाबुआ सुनील खोड़े
——————————————
पेटलावद।अभी-अभी पेटलावद से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें आर्म्स एक्ट का आरोपी पुलिस की हथकड़ियों को तोड़कर फरार हो गया है, जानकारी अनुसार रायपुरिया पुलिस ने कल यानी शुक्रवार को रायपुरिया में एक युवक को पकड़ा था जो देसी कट्टे के साथ पकड़ाया था। जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। और आज उक्त आरोपी को लेकर रायपुरिया पुलिस पेटलावद सिविल हॉस्पिटल पहुंची थी, जहां आरोपी का मेडिकल किया गया और जैसे ही मेडिकल कर आरोपी को वाहन में बैठाया गया तो आरोपी पुलिस की हथकड़ियों को तोड़कर पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया, आरोपी को पकड़ने के पुलिस के द्वारा लगातार प्रयास किए गए। किंतु कई घंटों तक भी आरोपी पुलिस गिरफ्त में नहीं आया है, पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही है। उक्त घटना को लेकर पेटलावद एसडीओपी सौरभ तोमर, रायपुरिया थाना प्रभारी राजकुमार कुंसरिया सहित पेटलावद एवं रायपुरिया का पुलिस स्टाफ आरोपी की तलाश में जुटा हुआ है। आसपास के खेतों की लगातार तलाशी की जा रही है, वहीं चारों और घेराबंदी कर दी गई है हालांकि अब तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। ज्ञात हो कि इसके साथ पुलिस एक अन्य दूसरे मामले में भी एक आरोपी को लेकर मेडिकल चेकअप के लिए पहुंची थी परंतु वह आरोपी तो पुलिस गाड़ी में बैठा रह गया परंतु आर्म्स एक्ट का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार होने में सफल रहा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!