श्रीमती वंदना सुधीर भाबर को नगर परिषद थांदला में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त
थांदला – वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद श्रीमती वंदना सुधीर भाबर को कॉन्ग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रकाश रांका द्वारा थांदला नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है।
श्रीमती वंदना सुधीर भाबर को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने से उनके समर्थकों में हर्ष है। श्रीमती वंदना सुधीर बाबर को कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अगर नगर वासियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
कोई तो झाबुआ से बात करते हुए श्रीमती वंदना सुधीर भाबर ने बताया है कि उनको दी गई जिम्मेदारी निर्वहन निष्ठा से करुगी। थांदला की जनता के हित व थांदला नगर के विकास के लिए के लिए नगर परिषद में आवाज उठाउगी। साथ ही श्रीमती भाबर ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए कॉन्ग्रेस पार्टी का भी आभार व्यक्त करती हैं।
आपको बता दें कि श्रीमती वंदना सुधीर भाबर थांदला के वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद हैं, ओर राजनीति में हमेशा सक्रिय नजर आती।