वॉइस ऑफ झाबुआ सुनील खोड़े
—————————————–
पेटलावद। झाबुआ वाणिज्य कर विभाग ने वाहन चेकिंग के दौरान की बड़ी कार्यवाही पंजाब से गुजरात की ओर ले जा रही बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप कालीदेवी थाना क्षेत्र में पकड़ी गई इस दौरान पूछताछ की जा रही थी वही चकमा देकर मौके से वाहन छोड़ ड्राइवर फरार हो गया सील खोलने के बाद उक्त ट्रेलर से 460 अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुई विभाग से एक बड़ी सफलता बता रहा है तकरीबन 1 करोड़ से अधिक की कीमत अवैध शराब की बताई जा रही है जो कि पंजाब के चंडीगढ़ गुजरात की ओर ले जाई जा रही थीचेकिंग के दौरान वाणिज्य कर विभाग ने शराब से भरा ट्रक पकड़ा.. वाणिज्यकर अधिकारी ने बताया कि यही कंपनी की और गाड़ी भी इंदौर से पकड़ाई है l सवाल उठता है इतनी बडी संख्या में अवैध शराब को वाणिज्य कर विभाग को ही खबर लगी आबकारी एवं पुलिस को क्यों नहीं लगी यह तो जांच का विषय है यदि अब भी सघन चेकिंग अभियान चलाए सुनिश्चित ऐसे कई और बड़ी सफलता पुलिस और आबकारी को हाथ लग सकती है। नेशनल हाईवे से पहले भी ऐसे मामले अवेध माधक पदार्थों की खेप पकड़ी गई थी लगातार आबकारी विभाग की ये उदासीनता देखी गई है की पुलिस और अब वाणिज्य कर विभाग ऐसी कार्यवाहिया कर रहा लेकिन आबकारी विभाग सिर्फ और सिर्फ शराब दुकानों के राजस्व बढ़ाकर वसूली मे दिलचस्पी रखता है कार्यवाही पर नहीं आखिर कब तक बना रहेगा झाबुआ शराब का टापू प्रशासन और सरकार कब देगी इस और ध्यान।