भाई भाई का रिश्ता हुआ शर्मसार ,
छोटे भाई ने बड़े भाई का किया सिर धड़ से अलग मौके पर हुई मौत।

विजय कनेश।
सोंडवा तहसील के ग्राम अट्ठा में एक शख्स ने अपने ही सगे भाई का किया कत्ल। घटना आज शाम की है जहा आपसी विवाद के चलते अधेड़ उम्र के अपने भाई का सिर धड़ से अलग कर दिया। दिल दहला देने वाली घटना के बाद गांव में शोक छा गया। बताया जा रहा है कि मृतक का नाम खजान पराड तथा आरोपी का नाम गुरदन पराड निवासी ग्राम अट्ठा दोनों ही रिश्ते में सगे भाई है । चिख़ पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी । पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।