Homeझाबुआपेटलावदपेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामवासी... पेयजल के लिए ग्रामीण कुआ बावड़ी...

पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामवासी… पेयजल के लिए ग्रामीण कुआ बावड़ी एक करने को मजबूर … अंधेरी नगरी चौपट राजा की तर्ज पर ग्राम पंचायत बोलासा के जिम्मेदार अपने कर्तव्य की इतिश्री कर रहे हैं ..

वॉइस ऑफ झाबुआ सुनील खोड़े
—————————————–
पेटलावद। ग्राम पंचायत की अनदेखी और लापरवाही के चलते ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यहां पर पंचायत के कर्ताधर्ताओं की अनदेखी का शिकार ग्रामीण जन हो रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते यहां पेयजल स्त्रोतों ने दम तोड़ दिया है ग्रामवासी दूरदराज से पानी लाने को मजबूर हो रहे हैं प्रतिदिन ग्रामीण सुबह से शाम तक पानी की तलाश में कुआ बावड़ी एक कर रहे हैं इस और ग्राम पंचायत का कतई ध्यान नहीं है मामला ग्राम पंचायत बोलासा के अंतर्गत आने वाला गांव कान्हाकुआं का है , जहां पर ग्रामीणों को भारी जल संकट का सामना करना पड़ रहा है अंधेरी नगरी चौपट राजा की तर्ज पर यहां के सरपंच सचिव अपने कर्तव्य की इतिश्री कर रहे हैं और ग्रामीण यहां से परेशानियों के बीच अपना जीवन यापन कर रहे हैं लाख प्रयासों के बावजूद ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों के कान की जू तक नहीं रेंगी जागरूक ग्रामीण निलेश गामड़ ने ग्रामीणों की पीड़ा को देखते हुए जिले के अधिकारी और बड़े नेताओं को अवगत कराने के लिए फेसबुक पर ग्रामीणों की पीड़ा जाहिर की हैं और उन्होंने उल्लेख भी किया है कि विधानसभा चुनाव नजदीक है और ऐसी स्थिति में यदि नेताओं ने ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं किया तो आने वाले चुनाव में परिणाम भी भुगतने को तैयार रहे जबकि प्रदेश के मुखिया हर एक पंचायत स्तर पर मूलभूत सुविधाओं से लेकर तमाम योजनाओं का लाभ देने की बात कर रहे हैं परंतु उनके कर्ता-धर्ता पंचायतों में बंटाधार करते नजर आ रहे हैं । इसका खामियाजा आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ सकता है ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों ने कागजी आंकड़ों में तो हरा हरा दिखा रखा है परंतु जमीनी स्तर पर आज भी ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित नजर आ रहे हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!