
वॉइस ऑफ़ झाबुआ सुनील खोड़े
——————————————
पेटलावद। धार्मिक नगरी पेटलावद में प्रतिदिन सामाजिक, धार्मिक आयोजन होते रहते है। इसी क्रम में वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर नगर के *झांसी की रानी नारी शक्ति ग्रुप*
के तत्वावधान ओर नेतृत्व में रविवार 18 जून के एक गौरवमयी आयोजन होने जा रहा है।
*इनकी रहेगी गरिमामयी उपस्थिति*
आयोजन की सयोजक ममता गुजराती पार्षद वार्ड 08 ,ओर विशेष सहयोगी श्रीमती संगीता गोपाल बेरागी कल्याणी बोरवेल ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आयोजन मे क्षेत्र की विशिष्ठ नारिशक्तियो सुश्री निर्मला भूरिया पूर्व राज्यमंत्री की अध्यक्षता में सगीता सोनी प्रदेश मंत्री भाजपा, अमृता भावसार ग्राम भारती जिलाअध्य्क्ष धार, ललिता गामड़ अध्य्क्ष नप , श्रींमती किरण संजय कहार उपाध्यक्ष नप की गरिमामयी उपस्थिति ओर आतिथ्य में होने वाले इस आयोजन में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 मंदाकिनीपुरीजी महाराज निरंजनी अखाड़ा उज्जैन मुख्य अतिथि होंगे।
*ये रहंगे आयोजन*
आयोजन में रविवार शाम को 05 बजे सिर्वी समाज मुक्तिधाम पर जनसहयोग से पौधारोपण के उपरांत 06 बजे श्री आईमाता मन्दिर से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए 07 बजे स्थानीय सुन्दरगार्डन पर पहुचेगी जहां विशाल धर्मसभा का आयोजन होगा। आयोजन समिति ने नगर कि समस्त धर्मप्रेमी रास्ट्रप्रेमि जनता और महिलाओ से इस आयोजन में सहभागिता करने की अपील की है।