

वॉइस झाबुआ सुनील खोड़े
———————————–
पेटलावद।नगर परिषद पेटलावद के द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आगाज की पूर्व संध्या को अनूठी व यादगार बनाते हुए मातृत्व शक्ति के नेतृत्व में नगर के श्रद्धांजलि चौक पर 9जून शनिवार को बड़े पैमाने पर दीपक लगाकर व दीपक से लाडली बहना लिखकर एक सकारात्मक संदेश दिया।
नगर परिषद पेटलावद में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व मुख्य नगर पालिका अधिकारी व अधिकांश महिला पार्षद होने से योजना का महत्व व क्रियान्वयन अपने आप बढ़ जाता है।
नगर परिषद पेटलावद कीअध्यक्ष- ललिता गामड़,मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भण्डारी,वार्ड पार्षद मुकेश परमार,संजय चनोदया,हंसा शिवा राठौर,चांदनी दीपक निमजा, ममता गुजराती,पप्पू पडियार,जनप्रतिनिधि श्यामू मेडा, शिवा राठौर,भूरालाल मुनिया,राजू मेडा, मुकेश पडियार व अन्य
कर्मचारी- दीपक वास्केल,बद्रीलाल सेप्टा,मुकेश सोलंकी,विपुल नामदेव,अनिल बैरागी, कैलाश बारेला,रामलाल मुनिया, चंदन सतोगिया,शुभम,देवड़ा,अभिषेख,अनिल मोरवाल,दीपक शिन्दे, विनोद परमार,दीपक सतोगिया,श्याम सोलंकी,सुनीता राठौर,जीवन मेडा, निर्मला, पवन,कान्हा,बंटी, मूलचंद,कैलाश सोलंकी,मांगीलाल मोरवाल व अन्य कर्मचारी व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जीतेन्द्र भण्डारी ने बताया की मध्यप्रदेश शासन की महत्वपूर्ण योजना लाडली बहना योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशख्त कदम है,शासन व जिला कलेक्टर तन्वी हुड्डा के निर्देशानुसार ,अनुविभागीय अधिकारी अनिल राठौर व परियोजना अधिकारी आशा परमार के मार्गदर्शन में उक्त योजना के व्यापक स्तर पर मनाये जाने के निर्देश पर नगर परिषद के द्वारा नगर के श्रद्धांजलि चौक पर दीपक लगाकर उत्सव के रूप में मनाया गया वही आयोजन में सहभागिता हेतु घर घर पीले चावल देकर आमंत्रित किया गया था।