Homeअलीराजपुरना तार ना बिजली के खंभे ना सड़के ना स्कूल ना अस्पताल...

ना तार ना बिजली के खंभे ना सड़के ना स्कूल ना अस्पताल ना कोई सुविधा ।  अलीराजपुर के नर्मदा किनारे के गांव आंजनबारा में आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी ।  आंजनबारा के ग्रामीणों ने खुद श्रम दान कर बनाई 7 किलोमीटर कच्ची सड़क ।

ना तार ना बिजली के खंभे ना सड़के ना स्कूल ना अस्पताल ना कोई सुविधा ।

 

अलीराजपुर के नर्मदा किनारे के गांव आंजनबारा में आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी ।

 

आंजनबारा के ग्रामीणों ने खुद श्रम दान कर बनाई 7 किलोमीटर कच्ची सड़क ।

 

 

दिलीप सिंह भूरिया

अलीराजपुर

 

अलीराजपुर जिले के नर्मदा किनारे बसे ग्राम आंजनबारा से सकरजा पंचायत में जाने के लिए आज भी पक्की सड़क नही है ।जहा जाने के लिए पगडंडी और कच्ची सड़क का उपयोग किया जाता है ।इस गांव में पहुंचने के लिए सरकार द्वारा कोई भी सड़क की सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई तो खुद ग्रामीणों ने श्रम दान कर 7 किलोमीटर की कच्ची सड़क का निर्माण खुद कर लिया जिससे आने जाने में सुविधा हो है।इस रोड को ग्राम आंजनबारा के ग्रामीणों ने अपने श्रम बल और मेहनत से गेती-फावड़े से 7 किलोमीटर रोड को खोद कर बनाया ।इससे पहले सरकार से ग्रामीणों ने हजारों बार रोड़ बनवाने के लिए आवेदन दिया लेकिन सरकार ने मांगे पूरी नही की।फिर लोगों ने विचार किया कि रोड़ हम स्वयं बनाए। पूरे पहाड़ को चीरकर/खोदकर रोड़ बना दिया। उसके बाद सदूर ग्राम सड़क योजना के द्वारा पंचायत के माध्यम से इस रोड़ का सुधार किया गया लेकिन ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया क्योंकि रोड़ कच्चा हैं।इसलिए बारिश में पूरी तरह से धूल गया।

 

ग्राम आंजनबारा में आजादी के 75 सालों बाद भी बिजली नही पंहुच पाई है। आज भी लोग अंधेरे में ही रह रहे हैं। बिजली के लिए भी सरकार से कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक ग्रामीणों की मांगे पूरी नही हुई है।ग्रामीणों की मांग है कि ग्राम आंजनबारा को प्रधानमंत्री मंत्री सड़क योजना से जोड़ा जाए।इसके लिए सभी बुद्धिजीवी लोगो से अपील करते हैं कि हमारी मांगे जिले के जनप्रतिनिधि और जिले के जिम्मेदार अधिकारी एवं सरकार तक पंहुचाये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!