Homeझाबुआपेटलावदस्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखाता सचिव देवीलाल. ग्राम पंचायत बनी में...

स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखाता सचिव देवीलाल. ग्राम पंचायत बनी में पचरा गंदगी का साम्राज्य मच्छरों की भरमार के कारण बढ़ सकता है बीमारियों का प्रकोप…ग्राम पंचायत के जिम्मेदार सोये कुंभकरणीय नीद

वॉइस ऑफ झाबुआ सुनील खोड़े
——————————————
पेटलावद। इन दिनों ग्राम पंचायत बनी के सरपंच – सचिव की मनमानी और हठधर्मिता के चलते के चलते यहां ग्रामवासी खासे. परेशान हैं । परंतु ग्राम पंचायत सचिव ग्राम वासियों की सुनने को तैयार नहीं चारों ओर गंदगी का आलम है. नालिया बहकर रोड पर आ रही है। जिस कारण गांव में गंदगी और बदबू के साथ साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है जो की बीमारियों को जन्म देता है । ऐसा लगता है कि ग्राम पंचायत बनी का सचिव देवीलाल मोदी जी के स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा कर काम कर रहा है और जवाबदार अधिकारी आंखें मूंद बैठे हैं, गांव में गंदगी का आलम यह है कि मुख्य मार्ग भी गंदगी से और बदबू से अछूता नहीं है मुख्य मार्ग की सड़क पर नालियों का पानी बहकर आ रहा है जिससे राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और तो और अक्सर ग्राम पंचायत पर ताला जड़ा होता है। ऐसा लगता है कि ग्राम पंचायत बनी के लिए काल बनकर आया हो देवीलाल ग्राम वासियों को पंचायत के चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़ रहा है। विकास कार्यों के नाम पर ग्राम पंचायत बनी कि बद से बदतर हालत हो चुकी है जबकि सरकार स्वच्छता अभियान के माध्यम से ग्राम पंचायतों को साफ सुथरा और स्वच्छ रखने के लिए लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर रही है परंतु ग्राम पंचायत बनी का सचिव देवीलाल के सामने मोदी जी का स्वच्छता अभियान महज एक औपचारिकता या यूं कहा जाए कि अदना सा देवीलाल सचिव मोदी जी के स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!