पेटलावद में बड़े हादसे का जिम्मेदार बनेगी पीसी स्नेहल कंपनी….!!
पेयजल की पाइप लाइन डालने हेतु बनाई सुरंग हुई क्षतिग्रस्त…. मुख्य मार्ग पर हो सकता है बड़ा हादसा –
करोड़ो रूपये की योजना चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट –

वॉइस ऑफ झाबुआ सुनील खोड़े
—————————————–
पेटलावद। पेटलावद शहर में करोड़ों रुपए की लागत से संचालित होने वाली जल प्रदाय योजना अंतर्गत पेटलावद में पेयजल हेतु पाइप लाइन बिछाने का काम किया गया है… जिससे नगर वासियों को शुद्ध पेयजल मिल सके और शासन की मंशा पूरी हो सके….!! किंतु पेटलावद शहर में योजना अंतर्गत कार्य करने वाली पीसी स्नेहल कंपनी द्वारा घटिया से घटिया निर्माण कार्य किया गया है…जिसके चलते अब तक योजना से नगरवासी लाभान्वित नहीं हो पाए हैं… आज भी नगर में कई स्थानों पर पाइप खुले पड़े हैं और लोग शुद्ध पेयजल की आज भी आस लगाए बैठे हैं….
योजना करोड़ों रुपए की होकर लोगों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना था.. किंतु इस योजना से घरों तक पानी तो नहीं पहुंचा अपितु यह योजना नगर वासियों की जान का दुश्मन भी बन सकती है!! क्योंकि जब योजना अंतर्गत पीसीएल कंपनी द्वारा नगर में कार्य किया जा रहा था तो कई स्थानों पर मुख्य सड़क को खुदा नहीं जाना था… ऐसी स्थिति में रोड क्रॉसिंग कर पाइप लाइन डालने का काम किया गया और पाइप लाइन डालने हेतु सड़क के नीचे से एक सुरंग बनाई गई जिसमें मजदूरों द्वारा अंदर ही अंदर जमीन में सुरंग बनाकर एक ओर से दूसरी ओर पाइप लाइन डाली गई किंतु कुछ समय नहीं पाइप लाइन डालने हेतु बनाई गई सुरंग क्षतिग्रस्त होने लगी है श्रद्धांजलि चौक से बामनिया की ओर जाने वाले मार्ग पर कृष्णा होटल के समीप मार्ग पर सुरंग क्षतिग्रस्त हो गई है और सुरंग में एक गड्ढा हो गया है धीरे-धीरे पूरे मार्ग पर सुरंग क्षतिग्रस्त होगी और ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहन हादसे का शिकार हो सकते हैं इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री बसें एवं यात्री वाहन गुजरते हैं…. ऐसी स्थिति में अब सुरंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है….. पीसी स्नेल कंपनी द्वारा बामनिया मार्ग के अलावा थांदला रोड सहित कई अन्य स्थानों पर भी इसी तरह जमीन में मजदूरों की मदद से सुरंग बनाई गई है जो कि कहीं ना कहीं एक बड़े हादसे का जिम्मेदार बनेगी…. प्रशासन को इस ओर ध्यान देते हुए इन सुरंग को लेकर कोई उचित कार्रवाई करना चाहिए अन्यथा कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है…..