छात्र छात्राओं की परीक्षा का केंद्र बदल दिया मगर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का स्थल नही बदल पाया जिला प्रशासन।
खुद को बच्चो के मामा कहने वाले मुख्यमंत्री को भी वोट के खातिर छात्रों के भविष्य की भी परवाह नही ।
दिलीप सिंह भूरिया
अलीराजपुर
जिले में कल प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री जी का एक दिवसीय दौरा है जिसको लेकर जिले में जोबट और भाभरा तथा रिंगोल में व्यापक तैयारिया जिला प्रशासन ने रातों रात पूरी कर ली लेकिन जोबट महाविद्यालय के छात्र और छात्राओं की कल आयोजित होनी वाली परीक्षा का स्थल भी परिवर्तित कर दिया गया । । बच्चो के भविष्य की चिंता का ढोंग करने वाली भाजपा सरकार और प्रदेश के मुखिया और प्यारे बच्चो के प्यारे मामाजी माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का स्थान जिला प्रशासन परिवर्तित नही कर पाया अलीराजपुर जिला प्रशासन और उसके प्रशासनिक अधिकारी हर कार्यक्रम में भाजपा और उनके नेताओ के साथ कई कार्यक्रमों में मंच भी साझा कर रहे है ।माननीय मुख्यमंत्री जी की आजाद नगर भाभरा में आजाद उद्यान के सौंदर्यीकरण के भूमि पूजन के कार्यक्रम में सामिल होंगे जिसके लिए नगर परिषद ने व्यापक तैयारिया की उसका जीता जागता उदाहरण नगर परिषद ने स्थानीय नदी की गंदगी की साफ करने के बजाय जहा से मुख्यमंत्री जी का काफिला गुजरेगा उस पुल के दोनो ओर टेंट वाले को ठेका देकर पाइप लगाकर उसको मेटिन से ढक दिया गया ।