Homeझाबुआथांदला में चला प्रशासन का बुलडोजर 

थांदला में चला प्रशासन का बुलडोजर 

 

मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान ने सभी जिलाधिकारियों व नगर पंचायतों को अवैधानिक गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दे रखे है उसी के चलते आज थांदला नगर के पद्मावती तट पर वार्ड क्रमांक 14 में बड़ के झाड़ के पास नगर परिषद थांदला द्वारा आम जनता की सुविधा के लिए शासकीय सुलभ शौचालय बनाया गया था जिसे तोड़ते हुए वहाँ आपराधिक गतिविधियों की लगातार शिकायत मिल रही थी ऐसे में थांदला अनुविभागीय अधिकारी तरुण जैन ने थांदला नगर परिषद को निर्देशित करते हुए नजूल की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के आदेश दिए जिस पर सीएमओ राहुल वर्मा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुँच कर उक्त जगह को अतिक्रमण मुक्त कराया,आपको बता दे कि शिकायत कर्ताओं ने शिकायत में बताया कि इस जगह पर शासकीय सुलभ शौचालय बना हुआ था जहाँ मुख्तियार खॉन द्वारा अवैध तरीके से मकान बना कर जगह पर अवैधानिक कब्जा कर लिया गया है,वही इस स्थान से अवैध रूप से क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है आदि आपराधिक गतिविधियों के संचालन का संदेह भी बताया गया जिसकी लम्बे समय से जिला कलेक्टर और एसपी के साथ स्थानीय प्रशासन को भी शिकायतें मिल रही थी जिसपर थांदला नगर परिषद का प्रशासनिक अमलें सहित स्थानीय प्रशासन का बुलडोजर चल गया। हालांकि स्थानीय प्रशासन इस जगह पर किसका कब्जा था यह बताने को तैयार नही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!