थांदला नगर परिषद चौराहे पर इमली गणेश मंदिर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त नगर अध्यक्ष आनंद चौहान का पुष्पमाला से स्वागत किया गया साथ नगर के व्यापारी आशीष सोनी को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी दिलवाई गई साथी चौहान ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं को एक जैसा सम्मान दिया जाता हे l साथी चौहान ने कांग्रेस पार्टी के युवा साथियों के साथ मिलकर काम कर कांग्रेस पार्टी को आगे ले जाने की बात कही है वही वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी का काम करने की बात भी कही कार्यक्रम में उपस्थित रहे सुधीर भाबर अखिल जैन वीरेंद्र बारिया हरीश पंचाल रितेश भाबर कुलदीप वर्मा सुमित पारगी मनीष सोनी मीडिया प्रभारी आयुष भट्ट आदि उपस्थित थे आयोजन में पधारे सभी कार्यकर्ताओं का वीरेंद्र बारिया ने आभार व्यक्त किया