अक्षय चौहान खवासा
मध्यप्रदेश शासन की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत खवासा सीएम राइस स्कूल में साइकिल वितरण का कार्यक्रम क्या गया जिसमें 137 बच्चों को साइकिल वितरण की गई मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाभर की उपस्थिति में साइकिल वितरण का कार्यक्रम रखा गया जिसमे विद्यार्थियों को साइकिल वितरण की गई कार्यक्रम के पहले सरस्वती माता की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें बच्चे को अतिथियों द्वारा बच्चों को शिक्षा के महत्व आदि समझाएं गए वहीं अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष ने शिक्षा जगत में उन्होंने कहां से कहां तक पढ़ाई करी आदि का अपनी विवरण के साथ बच्चों के समक्ष साँझा किए एवं खूब पढ़ो आगे बढ़ो आईएएस ,आईपीएस आदि बनके संस्थाएं अपने माता-पिता का नाम रोशन करें बच्चो शिक्षा महत्व बताए गए बच्चों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनकी प्रशंसा करी तो वही कल सिंह भाबर ने जानकारी देते हुए बताया कि थांदला मेघनगर एवं बोरडी मे सीएम राइस स्कूल बनना था लेकिन प्रस्ताव में फिर खवासा करवाया गया क्योंकि खवासा एक बड़ा क्षेत्र होने के कारण सीएम राइस स्कूल की यहां काफी आवश्यकता थी इसके बाद सीएम राइस में खवासा को चयनित किया गया किया गया एवं 23 करोड़ की लागत से सीएम राइस स्कूल का नया भवन भी यही बन रहा है जिसका कार्य भी तीव्रगति से किया जा रहा है जिससे बच्चों के लिए एक आदर्श स्कूल के रूप में जाना जाएगा जिसमे पढ़ाई एलकेजी यूकेजी के बच्चों से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई इसी संस्था में की जाएगी बच्चों को आने-जाने ले जाने के लिए वाहन की सुविधा भी रहेगी 2003 से बीजेपी सरकार आने के बाद अच्छी शिक्षा ओर बच्चों को पढ़ाई बोझ न लगे उसके लिए केशव विद्या पीठ के नाम से स्कूल स्थापित किये गए जिनकी तर्ज पर ही सीएम राइस स्कूल खोले जा रहे है मुख्यमंत्री के सानिध्य में सीएम राइस स्कूल का सभी जगह उद्घाटन किया जा रहा है कार्यक्रम के पश्चात बच्चों को साइकिल वितरण की गई कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसिंह चौधरी, ग्राम पंचायत सरपंच गंगाबाई खराड़ी, बीजेपी खवासा मंडल अध्यक्ष तोलसिंह गणावा,बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैतानमल लोहार, महामंत्री देवीसिंह देवदा , हरचन भूरिया, शंंकर खराड़ी पूर्व सरपंच रमेश बारिया , वरिष्ट् पत्रकार सजंय भटेवरा सहित संस्था स्टॉप उपस्थित था कार्यक्रम का संचालन जन शिक्षक राम सिंह सोलंकी ने किया व आभार संस्था प्राचार्य योगेश मोदी द्वारा माना गया।।।।
