बड़ी खबर….
क्षेत्र के बड़े दिग्गज कांग्रेस नेता आज थामेंगे आम आदमी पार्टी का हाथ।
अपने सैकड़ों कार्यकर्ता समर्थको के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़ आप में होंगे शामिल।

वॉइस ऑफ झाबुआ।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पारा क्षेत्र के वर्षो से कांग्रेस के प्रति समर्पित पूर्व राज्य मंत्री स्वर्गीय बापू सिंह डामोर के परिवार से आने वाले बड़े कांग्रेस नेता कोमल सिंह डामोर अपने सैकड़ों समर्थको कार्यकर्ताओं के साथ आज थाम सकते हैं आम आदमी पार्टी का हाथ। कुछ देर में पारा से झाबुआ पहुंचेंगे डामोर जहां अपने सैकड़ों समर्थको के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे