HomeUncategorizedमहिला सरपंच की कुर्सी पर सरपंच पति बैठकर कर रहे काम ।पिपलोदा...

महिला सरपंच की कुर्सी पर सरपंच पति बैठकर कर रहे काम ।पिपलोदा के ग्राम पंचायत बछोड़िया में भी सरपंच पति कर रहे काम

मुकेश कुमावत कि रिर्पोट

रतलाम :- राज्य सरकार महिला जनप्रतिनिधियों को ज्यादा मजबूत एवं प्रभावी बनाना चाहती है। पंचायतीराज विभाग इस दिशा में प्रभावी कदम उठाया है। पंचायतीराज चुनाव में शैक्षणिक योग्यता लागू होने से पहले तक ग्राम पंचायतों में महिला सरपंचों की जगह उनके पति ही सरपंचाई कर रहे है पहले बहाना था कि अनपढ़ होने के कारण वह कामकाज नहीं कर सकती ।

नए आदेश के तहत निकट संबंधी और रिश्तेदार पंचायतों की बैठकों में भाग ले रहे हों या उनके कार्यालय का कार्य संपादित कर रहे हों तो गलत है, शासन नियमानुसार तो सिर्फ पंचायत में जो सरपंच है वही पंचायत में आकर अपना काम स्वयं करे ओर परिवार के कोई भी व्यक्ति पंचायत में प्रतिनिधि के तोर पर भी हस्तक्षेप नही कर सकते है ।

महिला सरपंच की कुर्सी पर बैठते है सरपंच प्रतिनिधि

बिना कोई चुनाव लड़े सरपंच महिला का पति अब सरपंच पति और महिला प्रधान के प्रधान पति कहलाने लगे है। उनके रिश्तेदार सरपंच प्रतिनिधि बन जाते है। यहां तक की पंचायतों में अाने वाले अफसरों को भी वे अपना यहीं परिचय देते है। ग्राम पंचायतों में बैठकर महिला सरपंचों के स्थान पर पंचायत के कार्य संपादित करते है।

दोषी कर्मचारियों के खिलाफ करेंगे कार्रवाई
ग्राम पंचायतों की बैठक कार्यालय का कार्य संपादित करने में सरपंच पति या रिश्तेदारों काे काम करने या बैठने से नहीं रोकने तथा उनका सहयोग करने वाले अधिकारियों – कर्मचारियों को भी चेतावनी दी गई है और शासन सचिव ने जिला कलेक्टरों, सीईओ विकास अधिकारियों से कहा कि ऐसा पाए जाने पर दोषी अधिकारी- कर्मचारियों के खिलाफ भी सीसीए नियमों के तहत कार्रवाई भी होगी ।

पिपलोदा जनपत के ग्राम पंचायत बछोड़िया में सरपँच सम्पत बाई है और उनका पति दशरथ साँसरी सरपँच की कुर्सी पर बैठकर कार्य कर रहे है ।

जिला कलेक्टर ने जावरा में दी थी चेतावनी,
पिछले दिनों जावरा में जिला कलेक्टर ने सख्त चेतावनी भी दी थी, लेकिन अधिकांश जगह पालना नही हो रही है, पिपलोदा जनपद अंतर्गत गांवों में सरपंचाई महिला की बजाय उनके पति कर हैं।

 

पंचायत में कई बार मेरे द्वारा सरपंच की कुर्सी पर बैठने के लिए सरपँच पति को मना किया गया पर बात मानने को तैयार नही है ।

दशरथ सिह सचिव ग्राम पंचायत बछोड़िया

CM ने शख्त निर्देशीत किया गया था, की महिलाओं को अगर ग्राम सरपँच का अधिकार है तो उनको आगे लाना सभी का कर्तव्य है, ओर महिला सरपंच की कुर्सी पर पति बैठकर काम कर रहे तो गलत है ।

बालाराम पटेल (जनपत सदस्य प्रतिनिधि)

सरपंच का जो पद होता है वह संवैधानिक पद होता है उसकी कुर्सी पर दूसरे किसी व्यक्ति को बैठना ही नही चाहिए, ओर ये गम्भीर अमित्ता है और शिकायत मिलेगी तो जो सरपँच की कुर्सी पर बैठेंगे उन पर कार्यवाही भी करेंगे, अगर सरपँच के परिवार के लोग है तो उनके लिए उनका घर है उनकी जगह ग्राम पंचायत थोड़ी है । ओर अगर वीडियो या फोटो भी मिलेंगे तो कार्यवाही होगी,

नन्दकुमार सूर्यवंशी कलेक्टर रतलाम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!