Homeझाबुआरात्रि गश्त के दौरान आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब से भरा टवेरा...

रात्रि गश्त के दौरान आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब से भरा टवेरा वाहन जप्त किया जिले में नशा मुक्ति अभियान व अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम

रात्रि गश्त के दौरान आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब से भरा टवेरा वाहन जप्त किया

 

जिले में नशा मुक्ति अभियान व अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम

 

झाबुआ 17 मार्च, 2023। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह द्वारा सतत कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में मदिरा धारण, परिवहन, चैर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी, जिला आबकारी अधिकारी झाबुआ के निर्देशन में दिनांक 16.03.2023 रात्रि गश्त के दौरान वृत्त झाबुआ ‘अ’ में झिरी – सदावा रोड़ पर एक टवेरा वाहन क्र. GJ 09 BB 9786 को रोकने पर वाहन नहीं रोका गया, वाहन का पीछा कर वाहन रोकने पर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़ भागे। वाहन की तलाशी लेने पर 23 पेटी माउण्ट बियर (कुल 179.4 बल्क लीटर) भरी मिली जिसे वाहन सहित विधिवत जप्त कर कब्जे आबकरी लेकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2000 की धारा 34 (2) व 36 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त मदिरा का अनुमानित मूल्य राशि रुपये 35880/- एवं टवेरा वाहन का अनुमानित मूल्य राशि रुपये 800000/- है। उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आनंद डंडीर के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक रमेश सिसोदिया, अकलेश सोलंकी, मुख्य आरक्षक  कांतु डामोर, आरक्षक ईश्वर पण्डियार, मदन राठौड़, राम शर्मा, सोहन नायक एवं वाहन चालक राकेश मचार, दयाल मंडोडिया का उल्लेखनीय योगदान रहा। जिले में अवैध मदिरा की बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!