HomeUncategorizedनई दिल्ली : ( न्यूज़ वार्ता ) जल्दी ही जनशिकायत केंद्र खोले...

नई दिल्ली : ( न्यूज़ वार्ता ) जल्दी ही जनशिकायत केंद्र खोले जायेंगे – जूडिशियल कॉउन्सिल

जूडिशियल कॉउन्सिल को लगातार मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए जूडिशियल कॉउन्सिल के चेयरमैन श्री राजीव अग्निहोत्री ने विभिन्न पदाधिकारियों कि बैठक बुलाई और बातचीत , की और इस नतीजे पर पहुंचे कि जिले के साथ साथ मंडल एवं तालुक स्तर पर स्वयंसेवक रखे जायें तथा जल्द से जल्द जनशिकायत केंद्र खोले जायें ।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान समय पर होना चाहिए। टेलीग्राफ न्यूज़ संवादाता से बातचीत में बताया जूडिशियल कॉउन्सिल आगामी कुछ महीनों में बीस से पच्चीस जनशिकायत केंद्र स्थापित करेगा । श्री अग्निहोत्री ने कहा कि जिले की समस्याओं को संबंधित विभाग को पत्र द्वारा सूचित किया जायेगा और यदि उसका निवारण नहीं होता है , फिर सम्बंधित विभाग के शीर्ष अधिकारी से उसका जवाब माँगा जायेगा ।
उन्होंने उम्मीद जताई इस तरह की नौबत नहीं आएगी । बात चीत के दौरान श्रीमती मंजू शुक्ल मेंबर ह्यूमन राइट्स कमिटी नें कहा हमारी प्राथमिकता गरीबों का उत्पीड़न , झूठे मुकदमे , धोखाधड़ी के ख़िलाफ़ शिकायत, भ्रष्ट्र अधिकारीयों के खिलाफ शिकायत , वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विकलांग प्रमाण पत्र सहायता इत्यादि है । श्रीमती शुक्ल ने संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। भष्टाचार के सम्बन्ध में बोलते हुए अग्निहोत्री नें कहा जिस तरह का मंजर है सरकार को अपनी नीतियों पर तुरंत पुनर्विचार करना चाहिए और उन्होने यह भी कहा की सभी राजनीतिक पार्टियों को दलगत राजनीती से उठ कर भष्टाचार कैसे ख़त्म हो तथा जड़ से ख़त्म करने कि कोशिश करनी चाहिए , तथा सभी को साथ आने का आवाहन किया ।
बातचीत के अंत में मेंबर एंटी करप्शन कमिटी श्री विजय ने बताया बहुत जल्द जिला और मंडल स्तर पर एंटी करप्शन कमिटी में पद भरे जायेंगे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!