सारंगी संवाददाता सुरेश परिहार।
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पुरे प्रदेश में विकास यात्रा 5 फरवरी से शुरू हो कर 25 फरवरी तक निकाली जा रही है । ओर सारंगी मंडल में विकास यात्रा का 9 फरवरी को बड़ी देहडी़ में मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी ने अपने पुरी मंडल कार्यकारिणी के साथ बड़े ही धूमधाम से प्रवेश कर कार्यक्रम संपन्न कराया ।
आज 11 फरवरी को सारंगी मंडल के सारंगी पंचायत में भी यात्रा का प्रवेश हुआ और उपस्थिति जन सभा को कार्यक्रम के विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी ने व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी ओर जनपद सदस्य रजनी पाटीदार एवं जनपद सीईओ राजैश श्रीवास्तव ने सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कारी योजनाओं तथा विकास कार्यों के बारे में बताया ओर उपस्थित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित ,साथ नविन कार्य का भूमि-पूजन किया, ओर हाईस्कूल में प्रथम स्थान उत्तरण छात्राओं को एवं राज्य स्तर पर खेल खेलने वाले प्रतियोगी को भी प्रमाण पत्र वितरण किए गए। यात्रा सारंगी मंडल के गंगाखेडी़, मोर, रुणजी घुघरी,गुणावद,मठमठ, से हनुमंतिया में यात्रा का रात्रि विश्राम हुआ।
हनुमंतिया से आज 11 फरवरी को मांडन होते हुए छोटा बोलासा से सारंगी में प्रवेश कर शासकीय अस्पताल परिसर में सभा का आयोजन किया गया उपस्थित जनसमूह को
संबोधित कर हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी,जनपद सदस्य रमेश सोलंकी, जनपद सीईओ राजैश श्रीवास्तव, सरपंच फुन्दि बाई मैडा़, भाजपा वरिष्ठ नेता परमानंद पाटीदार यात्रा प्रभारी जितेंद्र गेहलोत,जनपद सदस्य रजनी पाटीदार, भाजपा मंडल के पदाधिकारियों बाबुलाल पाटीदार, सुरेश चन्द्र परिहार राजकुमार पालिवाल, पवन गुर्जर, दिनेश पारगी, सुखराम परमार, लालसिंह डामोर, अभिषेक रावटिया, राजस्व विभाग का अमला, पंचायत कर्मचारी , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के ओर वरिष्ठ जेष्ठ श्रेष्ठ सारंगी के नागरिक उपस्थित रहे