Homeझाबुआकांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मनाई पुण्यतिथि

कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मनाई पुण्यतिथि


झाबुआ: 30 जनवरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस जन सैकड़ों की तादाद में स्थानीय बस स्टैंड गांधी प्रतिमा स्थल पर एकत्रित हुए प्रतिमा पर माल्यार्पण किया श्रद्धांजलि के पश्चात कार्यक्रम सभा के रूप में परिवर्तित हो गया कांग्रेस जन महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लगाते रहे
तत्पश्चात भारत जोड़ो यात्रा जो कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर ताकि 3970 किलोमीटर की राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के समापन के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान प्रारंभ किया गया
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश राका ने समस्त कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से हमें जनता के बीच प्रत्येक मतदाताओं के समक्ष हमें रूबरू होना है राहुल जी के भारत जोड़ो यात्रा के संदेश व कांग्रेस की रीती नीतियों 15 महीने कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों कर्ज माफी युवाओं के लिए रोजगार का बखान करने के साथ भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों भ्रष्टाचार बेरोजगारी महंगाई क्रियाकलापों को जनता जनार्दन तक पहुंचाना है
पूर्व विधायक जेवियर मेडा ने कहा की देश में जो नफरत और हिंसा का वातावरण बनाया जा रहा है उसे जनता के समक्ष उजागर किया जाएगा
जनता को राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य बताए जाएंगे और उन विषयों पर आमजन से चर्चा की जाएगी जिसको केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार अनदेखी कर रही है पार्टी के ऐतिहासिक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को प्रत्येक पंचायत ग्राम स्तर तक 2 माह तक चलाया जाएगा

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय भाबर ने कहा कि
ब्लॉक स्तर पर युवा कांग्रेस एनएसयूआई द्वारा वाहन रैली निकाली जाएगी अभियान के उपरांत घर घर पर स्टीकर लगाए जाएंगे
इसके पश्चात महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल से समस्त कांग्रेस जन पार्टी के झंडे और भारत जोड़ो यात्रा की तख्तियां भारत जोड़ो नफरत छोड़ो के नारों के साथ नगर के वार्ड अयोध्या बस्ती रोहिदास मार्ग जगमोहनदास मार्ग नेहरू मार्ग राजवाड़ा आजाद चौक थांदला गेट होते हुए बस स्टैंड तक राहुल गांधी के वचन पत्र की प्रतियां वितरित करते हुए बस स्टैंड पहुंचे इस अवसर पर
महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्वेता मोहनिया कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष हेमचंद डामोर संभागीय कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल रूप सिंह डामोर एनएसयूआई अध्यक्ष विनय भाबर मैं भी भारत जोड़ो यात्रा और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संबंध में प्रकाश डाला इस मौके पर काना गुंडिया शंकर सिंह भूरिया मानसिंह मेडा सुरेंद्र गरवाल मथियास भूरिया बबलू कटारा सुनीता अलावा मालू डोडियार शीला मकवाना धूमा डामोर दीपू डोडियार जितेंद्र सिंह राठौर जितेंद्र शाह बापू सिंह कटारा ठाकुर रविंद्र सिंह खुना गुण्डिया शंकर हटीला किलु भूरिया वसीम सैयद दरियाव सिंगार वरुण मकवाना गोलू कुरैशी करीम शेख थावरिया डामोर कलम शेख बिलाल शेख रतन सिंह वरदे सिंह इश्तियाक खान राजेश डामोर दिलीप राठौर दिलीप भूरिया मकना निनामा हेमराज आदि सैकड़ों कांग्रेस जनों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम व अभियान में भाग लिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!