Homeझाबुआनेहरू युवा केन्द्र झाबुआ रामा के द्वारा ब्लॉक स्तरीय आयोजित की खेल...

नेहरू युवा केन्द्र झाबुआ रामा के द्वारा ब्लॉक स्तरीय आयोजित की खेल कूद प्रतियोगिता

 

नेहरू युवा केंद्र झाबुआ के तत्वाधान में एवं जिला युवा अधिकारी प्रीति पंघाल के निर्देशानुसार मॉडल स्कूल छापरी में ग्राम संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा 12 जनवरी 2023 को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई यह खेलकूद प्रतियोगिता रामा ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विजय मेड़ा, परमसिह राठौड़ के नेतृत्व में कराई गई • जिसमें इस कार्यक्रम का शुभारंभ में मुख्य अतिथि नयाब तहसीलदार रामा बबली बर्डे, Si ओमप्रकाश वर्मा, महिला आरक्षक कविता एस्के, बीएमओ डॉ शैलेश बबेरिया, लालू पटेल सर प्राचार्य मॉडल स्कूल छापरी उपस्थित रहे विजय मेड़ा द्वारा समस्त अतिथियों को नेहरू युवा केंद्र के स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के उदबोधन में नायब तहसीलदार महोदया बबली बर्ड ने युवाओं को संभोधित करते हुए कहा खेल खेल की भावना से खेलना चाहिए ओर हम चाहते है की झाबुआ जिले के खिलाड़ी एक दिन अच्छे खेल खेलते हुए ओर आगे जिले स्तर राज्य स्तरीय खेलो में भाग ले ओर जिले का नाम रोशन करे यह से खलते हुए खिलाड़ियों देश के लिए खेले वा आगे बड़े सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
खेलकूद प्रतियोगिता में बालकों की लंबी कूद और 400 मीटर दौड़ संपन्न हुई और बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ संपन्न हुई । जिसमें बालिकाओं में प्रथम स्थान आरती रामसिह बामनिया द्वितीय स्थान रोशनी वरसिह वसुनिया ने प्राप्त किया बालकों की 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सबुर नुरा मेड़ा, द्वितीय स्थान मनोज रेमसिह भूरिया ने प्राप्त किया गोला फेक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोनिका अबेरा भूरिया ने द्वितीय स्थान रिंकू रामसीह वसुनिया ने प्राप्त किया वा खो खो में मॉडल स्कूल रामा विजेता रही ओर उपविजेता उत्कृष्ट मा. विद्यालय रामा रही वहीं कबड्डी में आज़ाद एकेडमी रोटला विजेता रही ओर स्टार एकेडमी पारा उपविजेता रही कार्यक्रम विकासखंड रामा कालीदेवी के मॉडल स्कूल छापरी के ग्राउंड में संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में जनभियान परिषद के राजेश सोयड़ा, उपस्थित रहे कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई रामसिह मोहनिय जी, मनोज कुमार पाठक और झाबुआ ब्लॉक के NYV पारमसिह राठौड़ वा सदस्य भारत मेड़ा, संजय मेड़ा गोपाल हीहोर नवीन चौहान जितेंद्र राठौड़ रानी लालचंद राठौड़ नवल भूरिया मोहन गुंडिया का सराहनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!