Homeअलीराजपुरप्रशासन ठेकेदार और वेयर हाउस मालिक को क्यों बचाना चाहती है

प्रशासन ठेकेदार और वेयर हाउस मालिक को क्यों बचाना चाहती है

 

 

दिलीपसिंह भूरिया

 

अलीराजपुर जिले का गेंहू कांड में जिस तरीके से भाजपा नेता और जन प्रतिनिधि के परिवार और ठेकेदार और अधिकारियों की मिली भगत से अलीराजपुर जिले की भोली भाली जनता को जिस प्रकार धोका दिया गया उससे यह साबित हो गया की भाजपा सरकार जनता की नही माफियाओं की सरकार है मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कितना भी मंचो से भाषण दे दे की में अपराधियों के अपराध माफ नही करूंगा और जिसने भी अपराध किए उसका जमीन में गाड़ दूंगा ।जनाब आपके पूर्व विधायक और उसके परिवार के वेयर हाउस और ठेकेदार ने मिलकर गरीब जनता का गेंहू चोरी छिपे जो बेचने ले कर जाया जा रहा था जिसकी सच्चाई बाहर आ गई है और नेता और ठेकेदार और अधिकारी और कर्मचारियों की मिली भगत जग जाहिर हो चुकी है ना मामा का कोई बयान आया की गेंहू घोटाले और उसकी कालाबाजारी में जो भी नेता और अधिकारी सामिल है उनको जमीन में गाड़ दूंगा ।और ना पूरे घटनाक्रम पर कुछ भी बयान तक नही दिया ।मामा जी भी भेदभाव पूर्ण न्याय करते है क्योंकि। अधिकारियों पर कार्यवाही ताबड़तोड़ और नेताओ के ऊपर कार्यवाही में चुपचाप । जिले के जिस भाजपा नेता और उसके परिवार तथा ठेकेदार की मिली भगत से अधिकारियों को गाडियां उपलब्ध करवाकर गरीब जनता को मुप्त में दिया जाने वाला अनाज चोरी छिपे बेचना भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता की पुरानी आदत है जो जग जाहिर है ।इतिहास एक बार फिर दोहराया गया ।जिला प्रशासन क्यों अपराधियों को बचाने के लिए चुपचाप है।जिला कलेक्टर को रिपोर्ट दर्ज करवाने और लाइसेंस रद्द करने में इतनी परेशानी क्यों आ रही है क्या सरकार सत्ता के दबाव में काम किया जा रहा है ।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!