Homeअलीराजपुरविद्युत विभाग के कर्मचारी खुलेआम पैसे ले रहे

विद्युत विभाग के कर्मचारी खुलेआम पैसे ले रहे

 

दिलीपसिंह भूरिया

अलीराजपुर जिले में आए दिन विद्युत विभाग के लोग आदिवादियों से मोटर के नाम पर और केबल लगाने के नाम पर और कही डीपी लगाने के नाम पर रूपये उगाही करते तो देखे है लेकिन आज अलीराजपुर जिले के सोसल मीडिया ग्रुप में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे विद्युत विभाग के कर्मचारी ग्राम घटवानी के वास्कले फलिया के आदिवासी ग्रामीणों से नदी और तालाब पर रखी मोटर जो जल गई है उसके बदले तीन तीन हजार रुपए लेते वीडियो में दिखाई दे रहे है ।जिसमे साफ कहते सुनाई दे रहा है और दिखाई भी दे रहा है की विद्युत विभाग के कर्मचारी रुपया लेकर अपने जेब में रख रहे है ।सोसल मीडिया में चल रहे वायरल वीडियो की सच्चाई की पुष्टि वॉइस ऑफ झाबुआ नही करता लेकिन वीडियो में ग्रामीण आदिवासी रुपए देते हुवे ओर विद्युत विभाग का कर्मचारी रुपए लेते देखा जा सकता है ।ग्रामीण और कर्मचारी की पहचान वीडियो से की जा सकती है जिससे विद्युत विभाग के कर्मचारी को रिश्वत ली है और भ्रष्टाचार कर रहा है उसकी जांच जिला कलेक्टर को करवानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!