Homeझाबुआहिम्मतसिंह कछावा बने खेल प्रकोष्ठ के ज़िला सह संयोजक

हिम्मतसिंह कछावा बने खेल प्रकोष्ठ के ज़िला सह संयोजक

 

वॉइस ऑफ झाबुऑ

मेघनगर – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एव खेल प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक श्रवण मिश्रा तथा इंदौर संभाग प्रभारी सर्वजीत गोड के निर्देश एवम अनुशंसा अनुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया की सहमति से भाजपा जिला खेल प्रकोष्ठ जिला झाबुआ में निम्नानुसार कार्यकारिणी घोषित की गई। खेल प्रकोष्ठ जिला झाबुआ के जिला संयोजक शैलेश सिंगार ने अपनी कार्यकारिणी समिति में मेघनगर के हिम्मतसिंह कछावा को ज़िला सह संयोजक नियुक्त किया। ज़िला सह संयोजक बनने पर हिम्मतसिंह कछावा का मेघनगर में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। स्वागत एवं शुभकामनाएं देने के इस अवसर पर मुकेश मेहता, मोहन प्रजापति, अजय डामोर, भाविक बारोट, कोशल सोनी, जगदीश राठौर, रोहित देवाणा आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!