Homeअलीराजपुरकांग्रेस,भाजपा और जिला प्रशासन की मिली भगत से हो रहे जिले में...

कांग्रेस,भाजपा और जिला प्रशासन की मिली भगत से हो रहे जिले में भ्रष्टाचार :- दिलीप सिंह भूरिया

 

 

 

अलीराजपुर

अलीराजपुर जिला प्रशासन जिले में भाजपा कांग्रेस के जन प्रतिनिधियों को तो जिला विकाश समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में तो बुलाते है लेकिन जिले में आम आदमी पार्टी के भी प्रतिनिधि है जो जनता की बात और उनके विकाश के लिए कार्य किस तरह से किए जा रहे है उनकी लागत कितनी है और कितने समय में पूर्ण किए जाने चाहिए ।जिले में सिर्फ भाजपा और कांग्रेस के ही नेता और जन प्रतिनिधि नही है आम आदमी पार्टी के भी है जिनको जिला कलेक्टर को भी बुलाना चाहिए क्या इन दोनो ही राजनेतिक पार्टियों के नेताओ का ही अधिकार है की वो मीटिंग में आए और उन कार्यों की समीक्षा करे।क्या जिले की तीसरी पार्टी और उसके जनप्रतिनिधियों की कोई जरूरत ही नही है अब तक जिले में भाजपा कांग्रेस के नेता और जनप्रतिनिधि थे अब आम आदमी पार्टी भी जिले के है और उसके भी प्रतिनिधि है ।जिनको जिला कलेक्टर किसी भी प्रशासनिक कार्यक्रमों की पूर्ण सूचना ही नही देते ।जिले के सभी प्रशासनिक विभाग किस रितिनिति से कार्य कर रहे है ।जिले में जिस भी विभाग का काम देखो बिना भ्रष्टाचार और बिना बिचौलिए के हो ही नही रहा है जिले की शिक्षा ,स्वास्थ्य , रोजगार ,सिंचाई और सड़क जेसी मूलभूत सुविधाओं की जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और है ।जहा जिस भी विभाग में देखो कमीसन खाने और लेने के चक्कर में जिले की विभिन्न योजनाएं अधर में लटकी पड़ी है जिले में अवेध धंधों की भरमार है जिससे रोजाना करोड़ों रुपयों की काली कमाई जिले के नेता अधिकारी और माफिया की तिकड़ी मिलकर कर रही है जिसको खुद प्रशासन रोकना नहीं चाहता है रोजाना हजारों दुकानें ढाबे जिले में दिन रात चलते रहते है ।जिनको रोकने की कोई हिम्मत नही दिखाता जिले की पुलिस और पुलिस कप्तान खुद ही नींद में रहते है जिससे गुजरात जैसे राज्य का शराब तस्कर और माफिया उनके ही घर में रहता था और जिला सीआईडी और पुलिस के आला अधिकारी उसके आसपास रहने के बाद भी उसके काले धंधों की जानकारी नहीं जुटा पाई ऐसा केसे संभव है ।जिला कलेक्टर और जिला पुलिस कप्तान हर जिले के प्रत्येक नगर और थानों में अवेध कारोबारियों को खुद ही कारोबार करने के लिए जितने भी दलाल लोग है उससे घिरे रहते है।जिले में जिला प्रशासन के नाक के नीचे ही हर बार फर्जी ठेकेदार और माफिया लोग अपनी काली कमाई कर जाते है और जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से और बाद में उन पर कार्यवाही करते करते वर्षो बीत जाते है और आज दिन तक कोई कार्यवाही नहीं करते ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!