Homeअलीराजपुरसोसल मीडिया की ताकत का अंदाजा कोई नही लगा सकता ।जिला हॉस्पिटल...

सोसल मीडिया की ताकत का अंदाजा कोई नही लगा सकता ।जिला हॉस्पिटल में एक्सीडेंट हुई लड़कियों का इलाज करने को मजबूर हुवे जिला हॉस्पिटल के डॉक्टर।

दिलीपसिंह भूरिया

सोसल मीडिया की ताकत का अंदाजा लगाना आजकल मुस्किल है क्योंकि जिले में कल एक वाकिया सोसल मीडिया की ताकत का हुवा जिसने मैसेज डालने पर तबरीत प्रशासन और जिला स्वास्थ्य विभाग ने एक्सीडेंट हुई बच्चियों का इलाज किया ।कल शाम को चांदपुर रोड से वानु पिता केंदू उम्र 20 वर्ष,अनिता पिता रतु उम्र 18 वर्ष,और संगीता पिता धुंधरिया उम्र 15 वर्ष के साथ मोटर साइकिल से गिलदार पिता कांति चांदपुर के लिए जा रहे थे की अचानक अज्ञात ट्रैक्टर ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी जिससे तीनो लड़कियों को गंभीर चोट आई जिसको देखकर राकेश जमरा जिला सचिव आम आदमी पार्टी ने अपनी गाड़ी से जिला चिकत्सालय में भर्ती करवाने के लिए गए तभी जिला हॉस्पिटल में डॉक्टर उनके इलाज के लिए आनाकानी कर रहे थे और घायल लड़कियों के इलाज के लिए राशन कार्ड और आधार कार्ड की मांग करते हुवे अपने केबिन में बैठकर अपना मोबाइल चला रहे थे ।जिसके कारण गंभीर रूप से घायल लड़की को जिनको सिर में गहरी चोट लगी थी और उसको तत्काल इलाज की जरूरत थी लेकिन कोई भी डॉक्टर दस्तावेज के अभाव में इलाज करना नही चाहता था ।मुझे मदद के लिए फोन आया मेने तुरंत अलीराजपुर जिला मीडिया ग्रुप में जिसमे पत्रकार और जनप्रतिंधियो और समाज सेवी लोगो के अलावा भाजपा कांग्रेस के नेता लोग भी सामिल थे उन्होंने मैसेज देख कर अपनी ओर से मदद के लिए काम किया दस मिनिट में अलीराजपुर एसडीएम लक्ष्मी गामड़ ने तत्काल हॉस्पिटल पहुंच कर हॉस्पिटल का निरीक्षण भी किया और डॉक्टरों को उचित निर्देश भी दिए। जिला मीडिया ग्रूप की ताकत से कल तीनो लड़कियों का इलाज त्वरित हो गया । जिला हॉस्पिटल में किसी भी आदिवासी मरीज के इलाज के लिए किसी के फोन की ओर मदद की जरूरत पड़ती है तो जिला हॉस्पिटल के जिला चिकित्सक और उसके सहयोगी स्टाफ की कार्यों की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है ।की किसी भी मरीज के साथ और उसके परिजनों के साथ इस तरीके का व्यवहार निंदनीय है और गैर जिमेदाराना है जिला प्रशासन को उस डॉक्टर्स पर तत्काल कार्यवाही करना चाहिए और जिला हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारियों का निरंतर हॉस्पिटल में दौरा और निरीक्षण किया जाए रहना चाहिए ।क्योंकि वर्षो से एक ही जगह अपने अंग त की तरह पैर जमाए लोग अपनी मन मर्जी से जिला हॉस्पिटल को चला रहे है और रेवड़ियां काट रहे है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!