Homeझाबुआविश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा धर्मसभा का आयोजन किया गया,वाहन रेली...

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा धर्मसभा का आयोजन किया गया,वाहन रेली निकालकर धर्मसभा संपन्न

वॉइस ऑफ झाबुआ

मेघनगर – तेजी से बढ़ रहे आदिवासियों के अवैध ईसाई धर्मांतरण के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा वाहन रैली एवं धर्मसभा का आयोजन किया गया।
विहिप पर धर्म प्रसार जिला मंत्री राजू निनामा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की तहसील मेघनगर के ग्राम पिपलिया से ग्राम कछला तक वाहन रैली निकाली गई, एवं कछला में धर्मसभा संपन्न की गई।
आयोजन में सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समुदाय के संत एवं महाराज समेत, विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा धर्मांतरण विरोधी नारे लगाकर आक्रोश प्रदर्शन किया गया।धर्म सभा में मुख्य वक्ता ने हाल ही में विश्व हिंदू परिषद द्वारा पांच चरणों में आयोजित की गए धर्मांतरण मुक्त झाबुआ अभियान की उपलब्धियों से मेघनगर के स्थानीय आदिवासी समाज को अवगत कराया।
और बताया कि संगठन द्वारा किए गए लगातार प्रयासों के बाद जिला प्रशासन ने विधि विरुद्ध किए जा रहे आदिवासियों के ईसाई धर्मांतरण, एवं आदिवासियों की जमीनों पर बिना अनुमति के बनाए गए चर्चों की जांच के आदेश निकले थे, लेकिन आदेशों के अनुसार कार्यवाही नहीं की जा रही है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 16 जनवरी 2023 से विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले जिले का आदिवासी समाज धर्मांतरण मुक्त झाबुआ अभियान के छठे चरण की शुरुआत करेगा, जिसमें आदिवासी समाज द्वारा मौके पर जाकर अवैध निर्माणों पर एक के बाद एक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किये जाने की बात कही गई।
उपाध्यक्ष जोगा सिंगाड़ द्वारा कहा गया कि आदिवासी समाज को किसी भी धर्म या संप्रदाय से कोई समस्या नहीं है, जब तक कि वे आदिवासियों की संस्कृति और सभ्यता के लिए खतरा नहीं बनते।
धर्म सभा को संबोधित करते हुए आदिवासी समाज के संतो द्वारा क्षेत्र में आदिवासियों की गरीबी, अशिक्षा और बीमारी का फायदा उठाकर बड़े स्तर पर उनका धर्म परिवर्तन किए जाने की कठोर शब्दों में निंदा की गई, एवं मूल आदिवासी संस्कृति की हर हाल में रक्षा करने का संकल्प दिलवाया गया। 4 किलोमीटर की वाहन रैली एवं धर्म सभा के उपरांत सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया।आयोजन में विहिप जिला प्रमुख कमल महाराज के मुख्य आतिथ्य में जिला अध्यक्ष रमेश निनामा, महाराज शैतान सिंह, वर सिंह महाराज, माताजी समेत संत समाज एवं विहिप बजरंग दल की ओर से जिला संयोजक राहुल डामोर, जिला मंत्री निखिल पंड्या,अल्पेश जाटव, कैलाश भाबोर, पानसिंह मावी, कैलाश भाबोर,दिव्यराज सिंह राठौर,अजय जी राठौर,आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!