Homeअलीराजपुरग्राम छोटीपोल में तेंदुए का आतंक

ग्राम छोटीपोल में तेंदुए का आतंक

VOICE OF झाबुआ से दिलीपसिंह भूरिया आजादनगर भाभरा

जोबट से लाकर कठ्ठीवाडा के जंगलों में छोडे गए तेंदुवे में से हो सकता है ।

वन विभाग को त्वरित कार्यवाही कर तेंदुवे को पकड़ना चाहिए। 

आजाद नगर वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत छोटीपोल में केशु पिता मुंनसिह मेडा माल फलिया में आज रात 2 बजे तेंदुआ ने आतंक मचाया । जिससे गाव में आम लोग बहुत डरे हुवे है ।रात्रि 2 बजे से ही लोगो की रात की नींद उड़ गई है । बीते एक सप्ताह से ही आए दिन पालतू पशुओ को तेंदुआ मारकर शिकार करके नुकसान पहुंचा रहा है । दो दिन पहले एक मुर्गे का शिकार किया फिर आज 3 साल का गाय का बछडा मार डाला चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा वनकर्मचारियों को इस घटना को संज्ञान में लेना चाहिए और पीड़ितों को उचित हर्जाना भी दिलाया जाना चाहिए। साथ ही वन विभाग को त्वरित तेंदुए को वहा से रेस्क्यू घने जंगलों में ले जाकर छोड़ा जाए ऐसी मांग ग्राम छोटीपोल के आदिवासी अंचल के ग्रामीण मांग कर रहे है

दीवान कटारा फॉरेस्ट गार्ड को जब वॉइस ऑफ झाबुआ संवाददाता ने मोबाइल पर इस घटना की जानकारी चाही तो उन्होंने कहा की घटना की सूचना चौकीदार ने मुझे दे दी है । घटना की पूरी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है ।वरिष्ठ अधिकारी तुरंत दल के साथ मौके पर रवाना होने के लिए टीम गठित कर रहे है ।साथ ही तुरंत खुखार तेंदुवे का पकड़ने आगे से टीम बुलवाई जायेगी ।आगे भी सूचना तेंदुवे का रेस्क्यू करने वाली टीम को सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!