भानु भूरिया को बनाया गया भाजपा जिला अध्यक्ष
भाजपा के चार जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त.

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा के चार जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी नियुक्त किए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भानू भूरिया को झाबुआ, संतोष परवाल को अलीराजपुर, रामसुमिरन गुप्ता को सिंगरौली और श्री अशोक नायक को शाजापुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही लक्ष्मण नायक झाबुआ, वकील सिंह अलीराजपुर, श्री वीरेन्द्र कुमार गोयल सिंगरौली और अंबाराम कराड़ा शाजापुर को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है।