Homeअलीराजपुरजोबटपोस्टमार्टम कक्ष के बाहर कोई व्यवस्था नही रात्रि काल मे अंधेरे में...

पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर कोई व्यवस्था नही रात्रि काल मे अंधेरे में बैठने को मजबूर शोकाकुल परिवार एवं परिजन ?

दीक्षांत शर्मा जोबट

हम बात कर रहे है अलीराजपुर जिले की सबसे बड़ी तहसील की जहा जिम्मेदार अधिकारियों का कोई ध्यान नही , बता दे की कल देर शाम दो अलग अलग स्थानों पर एक्सीडेंट में दो व्यक्ति की मौत हो गई थी ,देर शाम सुर्य अस्त हो जाने के कारण पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम नही हो पाया , जोबट स्वस्थ केंद्र की टीम के द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ परिवार जन पार्थिव शरीर को रात्रि हो जाने के कारण पोस्टमार्टम कक्ष में रखने गए , परंतु वहाँ की व्यवस्था को देख मोबाईल की लाइट का उपयोग कर शरीर को रखते दिखाई दिए ,
प्रमुख बात तो यह है कि क्या जनप्रतिनिधियों ओर जिम्मेदार अधिकारियों को यह नही दिखाई दे रहा है कि वहाँ ना लाइट की व्यवस्था है ना ही बैठक व्यवस्था ना ही साफ सफाई की जाती है , जिसके कारण ग्रामीण शोकाकुल परिवार व परिजन अंधेरे में ही पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर रात बिताने को मजबूर दिखाई दे रहा है , क्यों नही हो पा रही लाइट ओर बेठक की व्यवस्था क्या जिम्मेदार अपनी आँखों पर काली पट्टी बांधे सोए है या फिर इस ओर ध्यान ही नही देना चाहते ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!