Homeअलीराजपुरकांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा है या कांग्रेस नेताओ को जोड़ो यात्रा...

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा है या कांग्रेस नेताओ को जोड़ो यात्रा है

VOICE OF झाबुआ दिलीपसिंहभूरिया अलीराजपुर 

कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के द्वारा अपने नेताओ और अपने मतदाता और सहयोगियों की संख्या देखने निकली है।

कांग्रेस के समय ही देश तीन टुकड़ों में बाटा गया ।भारत पाकिस्तान और बांग्लादेश।

आज कल सारे चैनलों और सोसल मीडिया में कांग्रेस के युवराज कहे जाने वाले राहुल गांधी जी की पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा निकालकर कांग्रेस और भारत को जोड़ने की बात की जा रही है साथ ही सारे मंचो और सारी सभाओं में कांग्रेस के नेता सांसद विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मंच से एक ही बात बोल रहे है की माननीय राहुल गांधी जी पूरे देश को एक करने के लिए इतनी लंबी यात्राएं कर रहे है ।परंतु सारे कांग्रेसी नेताओ की अक्ल घास चरने गई हुई है क्या ।भारत के सबसे ज्यादा टुकड़े आजादी से बाद कांग्रेस की सत्ता या कांग्रेस के नेताओ के समय हुवे है आज़ादी से एक दिन पहले पाकिस्तान और 1971 युद्ध में बांग्लादेश का निर्माण कांग्रेस की सत्ता और कांग्रेसी नेताओ की ही देन है।लेकिन कांग्रेस के नेताओ और जनप्रतिनिधियों को कोन शिक्षा देगा क्योंकि की अलीराजपुर जिले के कांग्रेसी नेताओ को इतिहास के बारे में पता ही नही है की इतिहास की किताबे उठाकर देखे तो इतिहास में क्या लिखा है ।कांग्रेस के नेता हिंदुस्तान से पाकिस्तान के अलग होने को और पाकिस्तान के दो टुकड़े करने को गौरव मानती है।और अपने नेता जिसमे इंदिरा गांधी को आयरन लेडी का खिताब देते है लेकिन जब पाकिस्तान से बांग्लादेश जीत ही लिया था और पूर्ण कब्जा भारत का हो गया था तो उसको हिंदुस्तान में मिलाकर हिंदुस्तान को जोड़ देना था लेकिन एक अलग देश बनाकर अपने ही पावों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा काम किया ।क्योकी अब दो देश भारत ने ही नीव रखी उसके द्वारा भेजे आतंकवादियों और तस्करों और रोहंगिया से पूरा हिंदुस्तान परेशान है।जिले में सबसे पहले कांग्रेस तो एक हो जाए बाकी जनता खुद समझदार है ।और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आम नागरिकों के सवालों का जवाब सुनकर मुझे ऐसा ही लगा की यह यात्रा भारत जोड़ो यात्रा नही कांग्रेस नेता जोड़ो यात्रा है क्योंकि की कांग्रेस के अधिकतर नेता जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल होकर भाजपा को जोड़ो मजबूत करो वाले स्लोगन पर काम हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!