VOICE OF झाबुआ से दिव्यांशु पाटीदार
करवड़:- ग्राम पंचायत करवड़ में सरपंच विकास बाबूलाल गामड़ के द्वारा डेंगू मच्छर के बढ़ते प्रकोप से पूरे गांव और गंदगी वाली जगहों में केमिकल वाला धुआं किया गया। जिससे आसपास फैली गंदगी में जो मच्छर पनप रहे थे। उन मच्छरों को अंधा करने के लिए केमिकल वाला धुआं मशीन से पूरे गांव में किया गया। जिसमें गांव के उपसरपंच राजेश पाटीदार, पंच भेरू सिंह चौहान, विनोद सोलंकी, सुखमाल वोहरा,सतीश केरावत, दुर्गेश पाटीदार, एवं सफाई कर्मी प्यारचंद मोरवाल, विनोद मोरवाल, एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।