Homeअलीराजपुरजोबटशिक्षा क्षेत्र में बच्चो के उच्च शिक्षा के लिए बाउंड्रीवाल निर्माण करने...

शिक्षा क्षेत्र में बच्चो के उच्च शिक्षा के लिए बाउंड्रीवाल निर्माण करने पहुचे संत व जनप्रतिनिधि ।

शिक्षा क्षेत्र में बच्चो के उच्च शिक्षा के लिए बाउंड्रीवाल निर्माण करने पहुचे संत व जनप्रतिनिधि ।

 

 

दीक्षांत शर्मा जोबट

 

डा. हेडगेवार स्मृति शिक्षा समिति द्वारा संचालित विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर एवं भीमानायक छात्रावास परिसर के बाउंड्रीवाल का यहां बुधवार को भूमिपूजन किया गया । सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा बाउंड्री वाल का भूमि पूजन किया गया एवं भूमिदाता शिलालेख का लोकार्पण किया गया । एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम में परम पूज्य श्री श्री 1008 संत श्री योगेश्वर जी महाराज बालीपुर धाम की पावन उपस्थिति हुई । कार्यक्रम में अध्यक्षता भूपेंद्र कसेरा विभाग संघचालक धार विभाग, मुख्य वक्ता अखिलेश मिश्रा संघठन मंत्री विद्या भारती मालवा प्रांत, विशेष अतिथि कलेक्टर राघवेंद्रसिंह जिला आलीराजपुर, विशिष्ट अतिथि राजेंद्र सोनी वानप्रस्थी गायत्री परिवार, विशेष अतिथि भूमि दानदाता रमेशचंद्र अग्रवाल समाज सेवी, विशेष अतिथि प्रतापसिंह डावर जिला संघचालक की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुवा । अतिथि परिचय समिति सचिव राजेन्द्र कोदे ने कराया । अतिथि स्वागत राजेन्द्र टवली, अमृतलाल राठौर, राजेन्द्र कोदे, सुनिल श्रीवास्तव, माखनसिंह आंजना ने किया । इस मौके पर पूज्य गुरुदेव योगेश्वर जी महाराज द्वारा विद्यालय को 51000/- की नगद राशि भेंट दी गई साथ ही सांसद गुमानसिंह डामोर द्वारा अतिरिक्त कक्ष के लिये 10,00,000 /- दस लाख रुपए देने की घोषणा की गई एंव विधायक सुलोचना रावत द्वारा वाल बाउंड्री निर्माण हेतु 5,00,000/- पांच लाख रुपए देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में एसडीएम देवकीनंदन सिंह, तहसीलदार आलोक वर्मा, एसडीओपी नीरज नामदेव, थाना प्रभारी विजय देवड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, जिला महामंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव, संघ के विभाग, जिला एवं खंड के पदाधिकारियों सहित नगर कार्यकारिणी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी, अलीराजपुर, आजादनगर, बोरी, उदयगढ़ और खट्टाली से आये अतिथि एवं मातृशक्ति भैया बहन आचार्य परिवार एवं समिति सदस्य उपस्थित हुए । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य मयूर सोनी ने किया एवं आभार समिति सचिव राजेंद्र कोदे ने माना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!