VOICE OF झाबुआ
दीक्षांत शर्मा जोबट
पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विगत महीनों से थाना नानपुर क्षेत्र में हुई चोरियों के पर्दाफाश करने हेतु नानपुर थाना प्रभारी उनि भूपेन्द्र खरतिया के अधीनस्थ टीम गठित की गई थी । टीम के द्वारा चोरियों के प्रकरण के अज्ञात आरोपीयो की लगातार तलाश करते हुए चोरियो को अंजाम देने वाले 5 आरोपीयो को गिरफतार किया गया । 05 प्रकरणों में सामिल आरोपी भाया पिता काहरु जाति भील नि. सोलिया थाना उदयगढ घटना दिनांक से ही फरार था तथा इसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास जारी थे। फरार आरोपी भाया पिता काहरू, निवासी ग्राम सोलिया थाना उदयगढ की हरसंभव गिरफतारी करने हेतु पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर के द्वारा 5000/-रुपये का नगद ईनाम की उदघोषणा भी की गयी थी।
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन सम्पत्ती संबंधी अपराध के आरोपी की धरपकड़ के लिए थाना प्रभारी नानपुर उनि भुपेन्द्र खरतिया के अधीनस्थ उनि मयाराम मावी, प्रआर प्रताप डावर, आऱ गजेन्द्र, आऱ जितेन्द्र, आर राकेश एवं आऱ रघुवन की टीम के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे , परिणामस्वरूप आज दिनांक 16.11.2022 को 5 हजार रू के फरार आरोपी भाया को गिरफ्तार करनें में नानपुर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है एवं आरोपी के कब्जे से चांदी के रमझौल, चांदी की चैन, सोने का मंगलसूत्र, चांदी का हार, अंगूठी एवं कडा कुल कीमती 1,015,00/-रू का कीमती आभूषण बरामद किये गए है।
इस सराहनीय सफलता के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिह के द्वारा थाना प्रभारी नानपुर उनि भुपेन्द्र खरतिया एवं उनके अधीनस्थ टीम को उत्सावर्धन हेतु पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।
