Homeअलीराजपुरजिले में बड़े स्तर पर धरती आबा क्रांतिसूर्य महानायक भगवान बिरसा मुंडा...

जिले में बड़े स्तर पर धरती आबा क्रांतिसूर्य महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायेगा

 

विजय कनेश

धरती आबा महामानव क्रांति सूर्य महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर 2022 के शुभ अवसर पर आदिवासी समाज के द्वारा पूरे जिले मेंभव्य रैली के साथ ही सभा का आयोजन किया जाएगा,आदिवासी समाज ज़िला कोर कमिटी की मंगलवार को आयोजित वर्चुअल गूगल मिट में लिए गए निर्णय अनुसार इस वर्ष आदिवासी समाज के द्वारा भव्य रूप से पूरे जिले में गांव-गांव, कस्बें,ब्लॉक एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।जिले की भौगोलिक स्थिति एवं सभी विकासखंडों से संपर्क की दूरी अधिक होने से जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम बड़े स्तर पर फूलमाल क्षेत्र के कुण्डवाट,जोबट एवं कट्ठीवाड़ा में भव्य रैली के साथ ही विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा। वहां पर वक्ताओं के द्वारा सभा को संबोधित किया जाएगा।जिला स्तरीय कार्यक्रम कट्ठीवाड़ा में समाज जनों द्वारा बिरसा मुंडा मूर्ति स्थापना दिवस के रूप में परम्परागत पूजा पाठ अर्चना कर सेवा जोहार अर्पित की जावेगी।तहसील मुख्यालय जोबट में उदयगढ़,बोरी,जोबट एवं आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र के समाज जन सम्मिलित होंगे।साथ ही फूलमाल कुण्डवाट क्षेत्र में मथवाड,अठ्ठा, ककराना,उन्हाला,वालपुर, छकतला,सोण्डवा,नानपुर,
अलीराजपुर,सोरवा,अँधारकांच,कुम्भी-जामाल क्षेत्र के समाज जन सम्मिलित होंगे।जिला कोर कमेटी ने बिरसा मुंडा जयन्ति के कार्यक्रम को ऐतिहासक बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में समाजजनों को पहुच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!