HomeUncategorizedकेंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को दीपावली के पहले दे रही है बोनस...

केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को दीपावली के पहले दे रही है बोनस इधर शिवराज सरकार ने अतिथी विद्वानों को नोकरी से निकाल कर दिया दीपावली के पहले बोनस

 

 

वॉईस ऑफ झाबुआ

एक तरफ केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को दीपावली के पहले बोनस देकर उनके जीवन मे उजाला भर रही है लेकिन मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने उच्चशिक्षा विभाग मे कार्यरत अतिथी विद्वानों को नियमित सहायक प्राध्यापक के 4 व 5 अक्टूबर को हुए स्थानांतरण से वर्तमान मे कार्यरत सेकड़ों अतिथी विद्वानों को नोकरी से बाहर कर उनके जीवन मे दीपावली के पहले अंधेरा ला दिया इधर अतिथी विद्वान नियमितीकरण संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुरजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि सरकार एक तरफ तो रोजगार देने की बात कर रही है लेकिन यहाँ तो हम लोगों को नोकरी से बाहर कर दिया और सरकार नवीन पंजीकृत आवेदको के साथ वर्तमान मे फालेन ऑउट अतिथी विद्वानों की चॉइस फिलिंग कराकर नई प्रतिस्पर्धा करवा रही है जिससे पुराने फालेन ऑउट अतिथी विद्वान व्यवस्था मे ही नही आ पाएगे इधर अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ (रजि) उज्जैन के जिला संगठन मंत्री मनीष प्रजापति ने माननीय उच्चशिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव जी से गुहार लगाई है कि वहाँ पुराने फालेन ऑउट अतिथी विद्वानों को वर्तमान मे ट्रान्सफर के कारण और जो 2019 मे फालेन ऑउट है उन लोगो के लिए विशेष चॉइस फिलिंग कराई जाए या फिर शासन का जो पुराना आदेश था जिसमे जो नियमित सहायक प्राध्यापक अतिथी विद्वान के पद पर आता था उस फालेन आउट को उसकी जगह भेज दिया जाता था इस तरह अतिथी विद्वान को नोकरी से बाहर न निकालते हुए हम लोगो के जीवन मे दीपावली के पहले स्थाई भविष्य की रोशनी भर दे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!