HomeUncategorizedएक्शन में टी आई ...कुंसारिया खेत मे उग रहे गांजो के...

एक्शन में टी आई …कुंसारिया खेत मे उग रहे गांजो के पौधों को किया जप्त अवैध शराब बेचने वालों में भी खोफ लगातार आगे भी कार्यवाही रहेगी जारी

 

रायपुरिया / परिवेश पटेल

पुलिस अधीक्षक महोदय झाबुआ श्रीमान अगम जैन साहब के द्वारा अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के अंतर्गत थाना रायपुरिया के गांव बोलासा में मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजकुमार कुंसारिया के नेतृत्व में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पेटलावद सुश्री सोनू डावर के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक एम एल लश्करी चौकी प्रभारी झकनावदा के द्वारा थाना रायपुरिया के बल के साथ दबिश देकर रामचंद्र पिता पूंजा गामड़ निवासी ग्राम बोलासा के तालाब के पास स्थित खेत से 29 गांजे के पौधे वजन 9 किलो 500 ग्राम कीमती ₹38000 के जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है उल्लेखनीय कार्य में उप निरीक्षक अशफाक खान प्रधान आरक्षक पवन चौहान शोभाराम दान गया प्रधान आरक्षक मुकेश सोलंकी प्रधान आरक्षक विजय शर्मा आर.मुकेश एवं अन्य पुलिसकर्मियों का उल्लेख योगदान रहा

वही थाना प्रभारी राजकुंसारिया लगातार अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ एक्शन में है उन्होंने कहा कि हम लगातार अवैध धंधे करने वालो पर कार्यवाही जारी रखेंगे ……एसपी साहब के मार्गदर्शन में गलत कार्य करने वालो की खेर नही

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!