Homeझाबुआसारंगी चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

सारंगी चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

 


सुरेश परिहार

सारंगी – चौकी परिसर सारंगी में बुधवार को शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई, आगामी त्यौहार को देखते हुए शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखते हुए त्यौहार मनाने के अपील की गयी। तथा वर्तमान में चल रहे अपराध के बारे में अवगत कराते हुए चौकी प्रभारी चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जो सीसीटीवी लगाने में सक्षम हैं, वे अपने-अपने दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा जरूर लगाये ओर रात्रि में अपने घर- दुकान के बाहर का एक बल्ब जरूर चालू रखे ओर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो सारंगी चौकी में सूचना दें ,आम जनता के सहयोग के बगैर चोरी की घटना रुक नहीं सकती है ।इस अवसर पर चौकी प्रभारी रामसिंह चौहान , हल्का पटवारी बबेरिया एवं ,जनप्रतिनिधि,गणमान्य व्यापारी,नागरिक,पत्रकारगण,आदि शांति समिति की बैठक में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!