@वॉइस ऑफ झाबुआ @वॉइस ऑफ झाबुआ
अलीराजपुर जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा कियोस्क संचालक गरीब आदिवासी ग्रामीणों से लगातार ठगी कर उनके खाते से राशि आहरित कर मौज उड़ा रहे है ।अभी कई कियोस्क संचालकों यह पता नही की खाता धारकों ने अपने खाते में परिवार के किसी शिक्षित सदस्य का मोबाइल जुड़वा लिए है ।जिसके कारण फर्जी तरीके से राशि आहरित होते ही मैसेज सीधे परिवार से सदस्य के मोबाइल पर चला जाता है वह मोबाइल से बात कर पूछ कर की कितने रुपए निकाले मिलान कर वापस पूछ लेते है।और ज्यादा राशि आहरित होते ही वापस कियोस्क पर जाकर उससे पूरी राशि वापस ले जाते है और शिकायत भी की जाती है ।जिला अलीराजपुर में साक्षरता की कमी का फायदा उठाकर कियोस्क संचालक उनका फायदा उठाकर शासकीय राशि में भी हेरा फेरी कर निकाल लेते है।
सोशल मीडिया पर चल रहे विडियो का वॉइस ऑफ झाबुआ पुष्टि नही करता हे।