Homeअलीराजपुरआजाद नगर में गरबों का रंग जमने लगा

आजाद नगर में गरबों का रंग जमने लगा

दिलीपसिंह भूरिया की रिपोर्ट

आजाद नगर में स्थानीय महाकाली माता मंदिर में अब गरबों का रंग जमने लगा ।जिसमे सभी समाज से महिला पुरुष अब गरबों का आनंद लेने के लिए आते है आजाद नगर भाभरा के आसपास के ग्रामीण भी अब गरबों में शिरकत कर गरबों में गरबा खेलकर मां को रिझाने का प्रयत्न कर रहे है ।इस वर्ष आजाद नगर में तीन स्थानों पर गरबों का गरबा मंडलों ने आयोजन किया जा रहा है स्थानीय प्राचीन महाकाली मंदिर के अलावा नया बाजार में इस वर्ष से गरबों खेलने की शुरुआत की जिसमे नए बाजार की महिला मंडल को गरबा खेलने का काफी शोक है और स्थानीय गरबा पंडाल में नया बाजार की महिलाएं को अपनी मंशा अनुसार गरबा खेलने का नही मिलता जिसको देखते हुवे इस बार नया बाजार महिला मंडल ने खुद ही अपनी कॉलोनी ने गरबे का आयोजन स्वयं करवाने का निर्णय सर्व सम्मति से लेकर आयोजन की शुरुआत भी कर दी इसके अलावा बेरियर स्थित मां अम्बे मंदिर प्रांगण में जय देवा ग्रुप और स्थानीय बेरियर माता भक्तो के द्वारा आयोजन किया जाता है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!