कल्याणपुरा व राणापुर के थाना प्रभारियों के खिलाफ़ हिन्दू युवा जनजाति संगठन ने दिया मुख्यमंत्री को ज्ञापन
फर्जी एफआईआर और अवैध वसुली को लेकर आए दिन रहता है थाना सुर्खियो मै।।
संगठन द्वारा थाना प्रभारियों पर कारवाई कर उन्हे जल्द ही हटाने की मांग की गई

झाबुआ
कल्याणपुरा और रानापुर के थाना प्रभारियों के खिलाफ़ हिन्दू युवा जनजाति संगठन के पदाधिकारी ने झाबुआ आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन दिया और अवगत करवाया की कल्याणपुरा थाने मै आए दिन आमजनता को परेशान करना अवैध उगाही करना गरीब आदिवासियों को करवाई के नाम पर पैसे मांगना और थाने पर भांजीगढ़ी करना व्यापारियों को खाकी की धोस देकर सामग्री खरीदी करना महिलाओ युवतियों के अपहरण छेद छाड़ जैसे संगीन मामलो मै शिकायत दर्ज ना करना और उल्टा उन्हें झूठे प्रकरण मै फसाने की धमकियां देना क्षेत्र मै अपराधियो पर अंकुश लगाने के बजाई अपराधियों के साथ सगे संबंधियों जैसा व्यवहार किया जाता है साथ ही खाकी की धोस पर निजी भूमि पर दवाब बना कर अवैध रूप से कब्जा करना जैसा मामला आए दिन कल्याणपुरा थाने मै चलता है थाना कल्याणपुरा और रानापुर के थाना प्रभारियों के खिलफ जांच कर उचित करवाई के लिए हिन्दू युवा जनजाति संगठन द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द हटाने की मांग की गई