@Voice ऑफ झाबुआ
नगर परिषद चुनाव के अंतिम समय मे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार जोर शोर से चल रहा है,चुनाव प्रभारी सत्येंद्र यादव और अनिल भंसाली ने बताया कि थांदला में भव्य जनसभा का आयोजन स्थानीय बेड़ावा बस स्टेंड थांदला पर रखा गया है जिसमे माननीय मुख्यमंत्री समस्त प्रत्याशियों के समर्थन में थांदला में ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित करेंगे वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से दोपहर 1.30 बजे हेलीपैड पर उतरेंगे वहां से काफिले के माध्यम से बेड़ावा बस स्टैंड पर पहुच कर सभा को संबोधित करेंगे।