आज नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने थांदला पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को मुख्यमंत्री के नाम आजाद अतिथि शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कार्यानुभव के आधार पर गुरूजी की भांति 14-15 वर्षों से कार्य कर रहे अतिथि शिक्षकों कि प्रथक से विभागीय परीक्षा आयोजित कर नियमितीकरण करने, मानदेय में वृद्धि करते हुए 12 माह का सेवा काल कर पद स्थायित्व करने संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर आज आजाद अतिथि शिक्षक संघ ने ज्ञापन सौंपा।इस दौरान आजाद अतिथि शिक्षक संघ कार्यकारिणी अध्यक्ष तोलसिंह डामर के साथ अन्य अतिथि शिक्षक उपस्थित थे।
