Homeझाबुआभाजपा को नुकसान पहुंचा कर,बागी का कर रहे भाजपाई प्रचार प्रसार

भाजपा को नुकसान पहुंचा कर,बागी का कर रहे भाजपाई प्रचार प्रसार

 

@Voice ऑफ झाबुआ         @Voice ऑफ झाबुआ

जिले की चार निकायों में होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकतर प्रत्याशी के जितने के आसार हे जिसका श्रेय भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक,पेटलावद चुनाव प्रभारी गौरव खंडेलवाल,राणापुर प्रभारी कृष्णपाल सिंह गंगाखेडी,थांदला प्रभारी सत्येंद्र यादव और झाबुआ प्रभारी प्रवीण सुराना को जाएगा क्योंकि इनकी रणनीति निकाय चुनाव को लेकर युद्ध स्तर पर की जा चुकी है,वही भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक खुद भी घर घर जाकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में कोई कसर नही छोड़ रहे वही चारो निकायों के बनाए प्रभारी भी चाणक्य नीति के साथ भाजपा की परिषद बनाने में जुटते हुए हर घर हर जन के साथ प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने में लग गए हे।

भाजपा को नुकसान पहुंचा कर,बागी का कर रहे भाजपाई प्रचार प्रसार

जिले की पेटलावद में निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने अधिकृत प्रत्याशी को खड़ा करते हुए विजय भव का आशीर्वाद दे दिया परंतु अन्य निकायों की तुलना में पेटलावद में भाजपा के बागी समीकरण बिगाड़ने पर तुले हुए है,वही बागी बने भाजपाई नेता खुद को भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता मानते हुए अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटा हुआ हे जिसका सीधा नुकसान भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को होंगा।

दोगला भाजपाई नेता दोनो हाथ में रख रहा लड्डू…..

वार्ड 6 नंबर के बागी का प्रचार करते हुए
वार्ड 5 की अधिकृत भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करते हुए
वार्ड 5 से बागी प्रत्याशी का प्रचार करते हुए
भाजपा सोशल पदाधिकारी थे

भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक संगठन के साथ सामाजिक संगठन भी हे और सभी समाज को सम्मान मिलता है,समाजवाद की राजनीति को छोड़कर सम्पूर्ण समाज के उद्धार की कल्पना के साथ सर्व व्यापी,सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी की भावना के साथ काम करती है परंतु चुनाव में खुद भाजपा के कार्यकर्ता ही भाजपा के विरुद्ध बागी बनकर कथनी और करनी में अंतर पैदा करते हुए समाजवाद को प्रथम रखकर राष्ट्रवाद को अंतिम पायदान पर रखती हे,वही पेटलावद में दोगलाई भाजपाई कार्यकर्ता वीनू विनोद सोलंकी जो की पूर्व में सोशल टीम में पेटलावद विधानसभा प्रभारी था ने वार्ड नंबर 6के अधिकृत प्रत्याशी कमल फूल के खिलाफ खड़े बागी शंकर भोपू के पोस्टर के साथ सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार करते हुए विकास पुरुष बता रहा है?परंतु इन पांच सालो में वार्ड का क्या विकास किया हे और किसका विकास किया हे ये पेटलावद तो ठीक वार्ड की जनता भी जानती है?और कहा घपले और घोटाले किए है वो भी सर्व विदित हे?वही वार्ड 5 से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी नेहा मनोज जानी के प्रचार प्रसार के साथ वार्ड 5 से ही बागी बने चांदनी दीपक निमजा का भी प्रचार प्रसार करते हुए दोगलाई भाजपाई दोनो हाथ में लड्डू रखने जेसी कहवात चरितार्थ तो कर ही रहा हे साथ भाजपा को नुकसान भी पहुंचाने का कार्य भी कर रहा है,वही भाजपा पेटलावद मंडल अध्यक्ष को भी सतर्क रहते हुए मोर्चा संभालना पढ़ेगा नही तो हार का ठीकरा फोड़ने में देर नहीं लगेगी।

चुनाव प्रभारी सहित लक्ष्मण सिंह नायक को होना पढ़ेगा सतर्क….

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक और निकाय वार बनाए चुनाव प्रभारी किसी भी हाल में चारो निकाय जितने के लिए हर संभव प्रयास करने में जुट गए हे,परंतु पेटलावद में भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी खुद बागी का प्रचार प्रसार करने में लगे हुए के साथ संगठन को भी कमजोर करने में लगे हुए हे,पेटलावद के भाजपाई बने बागी अभी भी जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक और पेटलावद चुनाव प्रभारी गौरव खंडलेवाल के सिधापन, मासूमियत और शालीनता का फायदा उठाते हुए भाजपा संगठन की लक्ष्मण रेखा को लांघने की कोशिश करने में लगा हुआ हे,बागी जहा भी नासूर बने हुए हे वहा पर भारतीय जनता पार्टी संगठन को तत्काल कार्यवाही करते हुए अधिकृत भाजपा प्रत्याशी को वार्ड में मजबूत स्थिति पैदा करनी होगी,वही जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक और चुनाव प्रभारी बने पदाधिकारी को खुद सतर्क होते हुए मोर्चा संभालना पढ़ेगा और यही निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओ की मांग भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!