संवाददाता – सुनील खोडे
——————————–
पेटलावद। सोमवार देर रात 9:30 बजे के लगभग पेटलावद-रायपुरिया मार्ग पर बोलासा घाट के पास आमने-सामने दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। संयोग से गश्त पर निकली डायल 112 तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल पेटलावद पहुंचाया गया।
घायल कौन हादसे में ग्राम उमरकोट निवासी जीतेन्द्र पिता कालू डामोर, वरसिंह पिता धुलिया बिलवाल और वरसिंह की पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों को सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
कैसे हुआ हादसा बोलासा घाट के तीखे मोड़ पर दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवार सड़क पर जा गिरे।
डायल 112 बनी फरिश्ता इसी दौरान गश्त पर तैनात डायल 112 पर ड्यूटी पर तैनात दंगल सिंह पटेल और पायलेट जुवान सिंह मौके से गुजर रहे थे। हादसा देखते ही उन्होंने तत्काल वाहन रोका और बिना देरी किए तीनों घायलों को डायल 112 वाहन से सिविल अस्पताल पेटलावद पहुंचाया। दंगल सिंह पटेल ने बताया कि”बोलासा घाट पर चीख-पुकार सुनकर रुके। तीनों खून से लथपथ थे।
बोलासा घाट – हादसों का ब्लैक स्पॉट
पेटलावद-रायपुरिया मार्ग पर बोलासा घाट तीखे मोड़ों और ढलान के कारण खतरनाक है। पिछले 1 साल में यहां कई हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने स्पीड ब्रेकर और संकेतक लगाने की मांग की है।