दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा आयोजन के दौरान –
शहीद चंद्रशेखर आजाद जी के जन्म स्थल आजाद नगर भाभरा में आजाद लोक एवं रानी काजल माता मंदिर मथवाड में काजल माता लोक निर्माण की मांग की गई। जिसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव द्वारा तत्काल घोषणा करते हुए आजाद लोक के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत करने एवं रानी काजल माता लोक बनाने के लिए भी सर्वे करवा कर संबंधित धर्मस्व विभाग से लोक बनाने की घोषणा कर दी।
11 सड़को की मांग –
1 सोण्डवा ग्राम पानमुहडी रातड मार्ग से रातड एवं रातड वास्केल फलिया तक 02 कि.मी.(लगभग)
2 आलीराजपुर ग्राम पंचायत अम्बारी मेन रोड से मोरधी होते हुए ग्राम चाॅदुपर साकडी फलिया तक 06 कि.मी (लगभग)
3 कट्ठीवाडा ग्राम चाॅदपुर बाजार फलिया से मांडाबयड़ा फलिया तक (व्हाया खोडियावाड़ पटेल फलिया, गुरफली फलिया, घुघरिया मोहड़ा फलिया,तीन बेहडिया, पानी माहली तक) 09 कि.मी (लगभग)
4 कटठीवाडा ग्राम कालीबैल से ग्राम जामला होते हुए ग्राम मेहणी तक 08 कि.मी. (लगभग)
5 चन्द्रशेखर आजाद नगर चन्द्रशेखर आजाद नगर (भाबरा)-कट्ठीवाडा मार्ग से गवली फलिया बडीपोल 05 कि.मी (लगभग)
6 चन्द्रशेखर आजाद नगर बरझर मालपुर रोड से भूरापानी बड़ा खुटाजा तक 05 कि.मी (लगभग)
7 चन्द्रशेखर आजाद नगर पिपली फलिया बीना से काटकुआ सीमा तक ग्राम पंचायत छोटी फाटा 4.5 कि.मी (लगभग)
8 चन्द्रशेखर आजाद नगर छापरी से खारियामाली सीमा तक ग्राम पंचायत अमनकुॅआ 08 कि.मी (लगभग)
9 चन्द्रशेखर आजाद नगर पुजारा फलिया से बिलझरी फलिया तक ग्रााम पंचायत मेंढा 03 कि.मी (लगभग)
10 चन्द्रशेखर आजाद नगर मेन रोड से बारिया फलिया महेन्द्रा तक 03 कि.मी (लगभग)
11 चन्द्रशेखर आजाद नगर पटेल फलिया से भूरसिंह फलिया जवानिया 03 कि.मी (लगभग)
इन सभी मार्गों के निर्माण की घोषणा कर दी।
उदयगढ़ कार्यक्रम में –
जिला अलीराजपुर अंतर्गत माँ नर्मदा जी का पानी चन्द्रशेखर आजाद परियोजना फाटा मे डही सिंचाई परियोजना से भरा जावेगा, किन्तु चन्द्रशेखर आजाद नगर, बोरी, उदयगढ़ के कई गांव इस योजना से वंचित है। इन गांवो में चन्द्रशेखर आजाद परियोजना सिंचाई परियोजना का सर्वे कर सिंचाई परियोजना स्वीकृत किये जाने से ग्रामीण किसानो को सिंचाई के लिए काफी लाभ प्राप्त होगा। इस हेतु चन्द्रशेखर आजाद नगर, बोरी, उदयगढ़ विकास खण्ड के ग्रामो में सिंचाई परियोजना का सर्वे कराकर स्वीकृत करने की मांग की गई।
9 सड़को की मांग
1 उदयगढ़ मिर्ची गली मेन रोड़़ से से उदयगढ़ से खाड़ा फलिया तक 01 कि.मी. (लगभग)
2 उदयगढ़ माॅडल स्कूल बावड़ीखुर्द मेन रोड़ से भुरिया, चापरिया, फलिया तालाब फलिया खोबरा फलिया तक 01 कि.मी (लगभग)
3 उदयगढ़ थांदला मेन रोड़ से केदारनाथ जामली छोटी से अरण्डी फलिया तक 03 कि.मी. (लगभग)
4 उदयगढ़ पोहा मेन रोड़ से जामली सीमा तक 2.500 कि.मी (लगभग)
5 उदयगढ़ सुड़ी बड़ी सीमा से खेड़ा धपाड़ा रातमालिया तक 03 कि.मी (लगभग)
6 उदयगढ़ भाण्डाखापर बोरझाड़ मेन रोड़ से अखोड़ी पटेल फलिया तक 01 की.मी (लगभग)
7 उदयगढ़ थांदला मुख्यमंत्री रोड़ से मालदेव होकर झिरी बड़ी रोड़ तक 03 की.मी (लगभग)
8 उदयगढ़ माध्यमिक विद्यालय बावडीखुर्द से कनासिया फलिया, जमरा फलिया, मेम्बर फलिया, आंगनवाडी ई-पंचायत कक्ष तक बावडीखुर्द जनपद पंचायत उदयगढ़ 01 कि.मी. (लगभग)
9 उदयगढ़ जामुनपानी फलिया छारवी प्रधानमंत्री रोड़ से पटेल फलिया छोटीझिरी ग्राम पंचायत टेरका जनपद पंचायत उदयगढ़ 01 कि.मी. (लगभग)
इन सभी मांगो को भी तत्काल मंजूरी देते हुए सीएम डॉ मोहन जी यादव साहब द्वारा घोषणा की गई।