Homeझाबुआमेघनगरसफाई कर देते है स्वच्छता का संदेश । 10 वर्ष से...

सफाई कर देते है स्वच्छता का संदेश । 10 वर्ष से जगह जगह घूम घूमकर कर रहे आम लोगो को प्रेरित ।

मेघनगर l भोपाल के सैफुद्दीन शाजापुर वाला रविवार को मेघनगर पहुँचे दाऊदी बोहरा समाज के सैफुद्दीन शाहजहांपुर वाला 10 वर्षों से भी अधिक समय से भारत के अलग-अलग शहरों में स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं कौन बताया कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ अपने समाज के धर्मगुरु सैयदना अली कदर मुकद्दर सैफुद्दीन साहब से भी बहुत प्रभावित रहे हैं उनका कि उनके स्वच्छता के संदेश को में जन-जन तक पहुंचा रहा हूँ l रविवार को अपनी एक्टिवा से मेघनगर पहुँचे सैफुद्दीन शाजापुर वाला ने नगर के आजाद चौक पर सफाई कर लोगों को सफाई से जुड़ी एक कविता सुनाई और लोगों को सफाई कर्मियों का सम्मान करने के लिए कहा साथ-साथ घरों और शहर में स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया

उनकी एक्टिवा पर वह झाड़ू और डस्टबिन लेकर चलते हैं उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि लोग अपने शहर को सबसे पहले स्वच्छ रखें ताकि मध्य प्रदेश का जर शहर इंदौर की तरय ही स्वच्छ हो सके जानकारी देते हुए बोहरा समाज के अध्यक्ष अली असगर बोहरा व खोजमां भाई चल्ला वाला ने बताया कि यह हम सबके गौरव का विषय है कि इस तरह के लोग जो स्वच्छता का संदेश जगह-जगह दे रहे हैं मेघनगर आये हैं और हमें उनके संदेशों को मानकर हमारे शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करना चाहिए उल्लेखनीय की सैफुद्दीन शाजापुर वाला की उम्र इस समय 70 वर्ष है और आज की उम्र में भी वह इस तरह का संदेश दे रहे हैं जो सराहनीय है उन्होंने बताया कि पहले उन्हें झाड़ू लगाने में शर्म आती थी लेकिन अब धीरे-धीरे उन्हें इसकी आदत हो गई है और उन्हें अपने देश को देश के शहरो को स्वच्छ रखना गर्व का एहसास कराता हैं l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!