Homeझाबुआश्री संकट मोचन सेवा समिति हनुमान टेकरी झाबु

श्री संकट मोचन सेवा समिति हनुमान टेकरी झाबु

 

रिपोर्टर :- भरत शर्मा

वॉइस ऑफ़ झाबुआ

श्री संकट मोचन सेवा समिति हनुमान टेकरी झाबुआ द्वारा अपने सहयोगी ग्रुप की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। आयोजन मे मुख्य अतिथि का सम्मान किया गया |

धर्मपरायणता सम्मान:

श्री अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के 1 महीने पहले से नगर में प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से प्रभात फेरी निकाली जाती है। प्रतिदिन निकाले जाने वाली इस प्रभात फेरी के प्रणेता के रूप में प्रमोद सोनी का विशेष सम्मान समिति द्वारा मुख्य अतिथियों के कर कमलों से संपन्न किया गया। उल्लेखनीय है कि अपने सनातन धर्म के प्रति हिंदू समाज में चैतन्यता एवं धर्म जागरण के उद्देश्य से प्रमोद सोनी द्वारा प्रभात फेरी का यह दैनिक प्रकल्प संकल्पित किया गया है। प्रतिदिन 25 से 30 हिंदू धर्मावलंबी नगर में प्रभात फेरी के रूप में नगर भ्रमण के दौरान ढोलक एवं मंजीरे की धुन पर भजनों का गायन करते हुए चलते हैं। इसमें एक बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल रहते हैं। हाथों में भगवा ध्वज लिए फेरी की अगवानी करते हुए संकल्प धारी प्रमोद सोनी देखे जा सकते हैं। गौरतलब है कि गर्मी हो या अकस्मात बारिश प्रारंभ होने से लेकर अभी तक 8 महीनों से यह प्रभात फेरी ‘अखंड’ रही है। प्रमोद सोनी का कहना है कि विपरीत परिस्थितियों में यदि कोई अन्य साथी उपस्थित न हो पाए तब भी वे इस धर्मनिष्ठ संकल्प को चलाएमान रखने के लिए संकल्पित हैं।
प्रभात फेरी में नित्य उपस्थित रहने वाले सनातनियों की ध्येय धर्मिता का वंदन करते हुए हनुमान टेकरी सेवा समिति द्वारा प्रमोद सोनी का सम्मान किया गया। अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए प्रमोद सोनी ने इस सम्मान को प्रतिदिन उनके साथ प्रभात फेरी में उपस्थित रहने वाले बंधुओं-बांधवों को समर्पित किया।

समिति द्वारा सहयोग राशि के लिए अनूठी पहल

समिति के माध्यम से संचालित की जाने वाली बीसी में लगभग 100 सदस्य शामिल हैं जो 2000 से लेकर 10000 रूपए प्रति माह जमा करते हैं। साल भर की बारह किश्तों में जमा की गई राशि में से एक किश्त समिति को सहयोग राशि के रूप में सौंप दी जाती है।हर वर्ष अक्टूबर के माह में सहयोग ग्रुप के सदस्यों की वार्षिक बैठक, सम्मान समारोह एवं सहभोज का आयोजन किया गया |

आयोजन में ने मुख्य अतिथि के रूप में समिति के वरिष्ठ सदस्य ललित त्रिवेदी, जीवन पडियार, कीर्ति देवल समेत डॉक्टर लोकेश दवे, पंडित मोहित पुरोहित एवं बीसी में प्रमुख व्यवस्थापक महेंद्र सिंह गेहलोत अलंकृत किए गए।

संचालन दिनेश चौहान द्वारा किया गया एवं व्यवस्था में अध्यक्ष राकेश झारबड़े एवं साथी सेवादार रहे। सभा एवं सम्मान के उपरांत समिति सदस्यों द्वारा सह भोज संपन्न किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!